UPSC CDS II Timetable: यूपीएससी सीडीएस 2 का एग्जाम शेड्यूल घोषित, जानें कब और किस दिन होगा आपका पेपर
UPSC CDS II Timetable: यूपीएससी ने सीडीएस II परीक्षा 2025 के लिए परीक्षा कार्यक्रम जारी कर दिया है। इस परीक्षा में उपस्थित होने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर समय सारिणी देख सकते हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
UPSC CDS II Timetable 2025 OUT: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने संयुक्त रक्षा सेवा (CDS) II परीक्षा 2025 के लिए परीक्षा समय सारिणी जारी कर दी है। इस परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाकर विस्तृत शेड्यूल देख सकते हैं।
सीडीएस परीक्षा में भारतीय सैन्य अकादमी, नौसेना अकादमी, वायुसेना अकादमी और अधिकारी प्रशिक्षण अकादमी में भर्ती के लिए उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा।
यह भी पढ़ें: बिहार पंचायती राज विभाग में 900+ पदों आवेदन का आखिरी मौका! बिना परीक्षा होगा चयन, अभी भर दें फॉर्म
इस दिन होगी परीक्षा
शेड्यूल के अनुसार, CDS II परीक्षा 14 सितंबर, 2025 को आयोजित की जाएगी। परीक्षा तीन शिफ्ट में आयोजित की जाएगी, प्रत्येक शिफ्ट दो घंटे की होगी।
यूपीएससी सीडीएस II 2025 परीक्षा के तहत विभिन्न विषयों की परीक्षा तीन शिफ्टों में आयोजित की जाएगी। अंग्रेजी का पेपर सुबह 9 बजे से 11 बजे तक, सामान्य ज्ञान दोपहर 12:30 बजे से 2:30 बजे तक, और प्रारंभिक गणित की परीक्षा सायं 4 बजे से 6 बजे तक आयोजित की जाएगी। उम्मीदवारों को समय से पहले परीक्षा केंद्र पर पहुंचने की सलाह दी गई है।
453 पदों पर होगी भर्ती
यूपीएससी सीडीएस II 2025के लिए आवेदन प्रक्रिया 20 जून, 2025 तक चली। इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से संघ लोक सेवा आयोग का लक्ष्य संयुक्त रक्षा सेवा परीक्षा के जरिए कुल 453 पदों को भरना है।
ऐसे डाउनलोड करें परीक्षा कार्यक्रम
अभ्यर्थी नीचे दिए गए चरणों का पालन करके सीडीएस II परीक्षा समय सारिणी की जांच कर सकते हैं:
- पहले आप आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाएं।
- होम पेज पर, नया क्या है अनुभाग पर जाएं।
- अब “परीक्षा समय सारणी: संयुक्त रक्षा सेवा परीक्षा (II), 2025” शीर्षक वाले लिंक पर क्लिक करें।
- अब आपके सामने समय सारिणी पीडीएफ आपकी स्क्रीन पर प्रदर्शित होगी।
- समय सारिणी डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए उसका प्रिंटआउट अपने पास रख लें।