फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar PRD Technical Assistant Jobs 2025: Registration window closing today at zp.bihar.gov.in, apply here

Bihar Job: बिहार पंचायती राज विभाग में 900+ पदों आवेदन का आखिरी मौका! बिना परीक्षा होगा चयन, अभी भर दें फॉर्म

Wed, 25 Jun 2025 03:07 PM IST
शाहीन परवीन जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: शाहीन परवीन Updated Wed, 25 Jun 2025 03:07 PM IST
सार

Panchayati Raj Bharti 2025: बिहार पंचायती राज विभाग में नौकरी का सपना देख रहे युवाओं के लिए आज आखिरी मौका है। टेक्निकल असिस्टेंट के 900 से अधिक पदों पर सीधी भर्ती हो रही है, जिसमें बिना परीक्षा के सीधे मेरिट के आधार पर चयन किया जाएगा।

विज्ञापन
Bihar PRD Technical Assistant Jobs 2025: Registration window closing today at zp.bihar.gov.in, apply here
Bihar Panchayat Bharti 2025 - फोटो : freepik

विस्तार

Bihar PRD Technical Assistant Recruitment 2025: बिहार पंचायती राज विभाग राज्य में टेक्निकल असिस्टेंट के पदों पर सीधी भर्ती के लिए आज आवेदन प्रक्रिया समाप्त करने वाला है। विभाग इस भर्ती अभियान के माध्यम से 942 पदों को भरेगा। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार जिन्होंने अभी तक आवेदन नहीं किया है, वे आधिकारिक वेबसाइट zp.bihar.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। 
विज्ञापन

शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा

इस भर्ती के लिए अभ्यर्थियों के पास मान्यता प्राप्त पॉलिटेक्निक संस्थान से सिविल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा होना अनिवार्य है। इसके साथ ही भर्ती प्रक्रिया में 40% पदों को विशेष रूप से राज्य के सरकारी पॉलिटेक्निक संस्थानों से उत्तीर्ण अभ्यर्थियों के लिए आरक्षित किया गया है। इससे राज्य के तकनीकी शिक्षण संस्थानों से पास उम्मीदवारों को प्राथमिकता दी जाएगी।
विज्ञापन


इस भर्ती प्रक्रिया के तहत अभ्यर्थियों के लिए अधिकतम आयु सीमा श्रेणीवार निर्धारित की गई है। अनारक्षित वर्ग के पुरुषों के लिए अधिकतम आयु 37 वर्ष रखी गई है, जबकि अनारक्षित वर्ग की महिलाओं और पिछड़ा व अति पिछड़ा वर्ग (पुरुष एवं महिला) के लिए यह सीमा 40 वर्ष है। वहीं, अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति (पुरुष एवं महिला) वर्ग के अभ्यर्थियों को अधिकतम 42 वर्ष तक आवेदन करने की अनुमति दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डिप्लोमा मेरिट के आधार पर होगा चयन 

इस भर्ती में उम्मीदवारों का चयन सिविल इंजीनियरिंग डिप्लोमा में प्राप्त अंकों के आधार पर तैयार मेरिट लिस्ट से किया जाएगा। यदि दो या अधिक अभ्यर्थियों के अंक समान होंगे तो ज्यादा अंक प्राप्त करने वाले उम्मीदवार को वरीयता दी जाएगी। यह पूरी प्रक्रिया संविदा आधारित नियुक्ति के तहत की जाएगी।

भर्ती के अंतर्गत नियोजित अभ्यर्थी न तो सरकारी कर्मचारी माने जाएंगे, और न ही उन्हें सरकारी सेवकों जैसी सुविधाएं प्राप्त होंगी। यह नियुक्ति 31 मार्च 2026 तक के लिए प्रभावी रहेगी।

इतना मिलेगा वेतन

इन पदों के लिए चयनित उम्मीदवारों को हर महीने 27,000 रुपये का मानदेय (सैलरी) प्रदान किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed