हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग ने पुलिस के कई पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। यह भर्ती कुल 6000 कॉन्स्टेबल और 400 सब- इंस्पेक्टर के पदों पर होगी। आपको बता दें कि इस भर्ती के लिए जो उम्मीदवार आवेदन करने से चूक गए थे, उनके पास सुनहरा अवसर है। वे अब भी इन पदों पर आवेदन कर सकते हैं। गौरतलब है कि इन पदों पर आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तारीख आगे बढ़ा दी गई है। नौकरी से संबंधित अधिक जानकारी के लिए आगे की स्लाइड देखें...
HSSC ने किया बड़ा एलान, 6400 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की तारीख बढ़ी
महत्वपूर्ण तिथियां :
- आवेदन पत्र जाम करने की प्रारंभिक तिथि : 12 जून, 2019
- आवेदन पत्र जाम करने की पुरानी अंतिम तिथि : 26 जून, 2019
- आवेदन पत्र जाम करने की नई अंतिम तिथि : 11 जुलाई, 2019
शैक्षिक योग्यता :
कॉन्स्टेबल के पदों के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम शैक्षिक योग्यता 12वीं पास होना जरूरी है। साथ ही 10वीं कक्षा तक उम्मीदवार ने हिंदी या संस्कृत, किसी एक विषय की पढ़ाई जरूर की हो।
सब इंस्पेक्टर के पदों के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम शैक्षिक योग्यता किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से स्नातक होना अनिवार्य है। साथ ही 10वीं कक्षा तक उम्मीदवार ने हिंदी या संस्कृत, किसी एक विषय की पढ़ाई जरूर की हो।
पदों के नाम और संख्या :
- कॉन्स्टेबल (पुरुष) - 5000 पद
- कॉन्स्टेबल (महिला) - 1000 पद
- सब इंस्पेक्टर - 400 पद
वेतन :
- कॉन्स्टेबल: 21700-69100 रुपये, लेवल- 3
- सब इंस्पेक्टर - 35400-12400 रुपये, लेवल 6
आयु सीमा :
- कॉन्स्टेबल बनने के लिए महिला और पुरुष दोनों के लिए न्यूनतम आयु 18 साल और अधिकतम आयु 25 साल है।
- सब इंस्पेक्टर बनने के लिए न्यूनतम आयु 21 और अधिकतम आयु 27 साल है।