फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Harvard Business Review: क्या कॉलेज, कॅरिअर, परिवार और अपने लिए नहीं मिल पा रहा समय...? तय करें प्राथमिकताएं

Wed, 20 Aug 2025 07:50 AM IST
आकाश कुमार डाना रूसमैनियर, हार्वर्ड बिजनेस रिव्यू
डाना रूसमैनियर, हार्वर्ड बिजनेस रिव्यू Published by: आकाश कुमार Updated Wed, 20 Aug 2025 07:50 AM IST
सार

Harvard Business Review: काम के दबाव से ऐसा महसूस होना आम है। प्राथमिकताएं तय करके आप समय का तो सदुपयोग कर ही सकते हैं, उत्पादकता भी बढ़ा सकते हैं। यहां एक्सपर्ट द्वारा बताए टिप्स आपके लिए मददगार साबित हो सकते हैं।
 

विज्ञापन
How to manage time for college, career, family and yourself...? Tips to decide priorities
Time Management - फोटो : Freepik

Priorities: क्या आपको ऐसा लगता है कि दिन में जितने घंटे आप काम करते हैं, वे आपके सभी काम पूरे करने के लिए नाकाफी हैं? इसी वजह से कभी-कभी आप कॉलेज, कॅरिअर, परिवार और व्यक्तिगत जीवन की जिम्मेदारियों के बीच संतुलन बना पाने में कठिनाई महसूस करते हैं। इससे धीरे-धीरे मानसिक तनाव पैदा होने लगता है। एक ही समय पर ढेर सारे काम और जिम्मेदारियों का बोझ होने के कारण ही व्यक्तिगत उत्पादकता बढ़ाने के तरीकों को सीखना आज हर किसी के लिए एक मूलभूत जरूरत बन चुका है। 



ऐसे में आपको भी अपनी उत्पादकता बढ़ाने पर जोर देना चाहिए। इसके लिए अपने काम करने के तौर-तरीकों को समझें और उसी के अनुसार अपनी रणनीति बनाएं। इससे न सिर्फ आपके काम की गुणवत्ता बढ़ेगी, बल्कि जीवन में संतुलन भी बना रहेगा। ऐसा करने के कुछ बेहतरीन तरीके यहां बताए जा रहे हैं।

How to manage time for college, career, family and yourself...? Tips to decide priorities
Career Growth Skills - फोटो : Fre

अपनी कार्यशैली पहचानें

हर व्यक्ति का काम करने का तरीका अलग होता है। ऐसे में, आपको चाहिए कि आप अपनी कार्यशैली को पहचानें और उसी अनुसार योजना बनाएं। शोध बताते हैं कि अव्यवस्थित दिनचर्या धैर्य और दक्षता, दोनों को कम कर देती है। इसलिए, अपने रोजमर्रा के कामों, शेड्यूल और कैलेंडर को व्यवस्थित करें तथा कानबन बोर्ड जैसी तकनीकों का इस्तेमाल करें, ताकि आपको पता चल सके कि कौन-सा काम प्राथमिकता में होना चाहिए और कोई काम कहां अटक रहा है।

How to manage time for college, career, family and yourself...? Tips to decide priorities
Career Tips - फोटो : Freepik

‘ना’ कहना सीखें

अपनी प्राथमिकताओं को तय करें और दूसरों के काम में उलझने से बचें। यदि मीटिंग में नया प्रोजेक्ट सामने आए, तो उसे अपनी मौजूदा भूमिका के संदर्भ में परख कर ही स्वीकार करें। इसके अलावा, जरूरी नहीं कि हर मीटिंग, हर आयोजन या हर क्लाइंट आपके लिए फायदेमंद हो। इसलिए, आपको ‘ना’ कहना भी सीखना चाहिए। चुनिंदा कामों को ही प्राथमिकता देने से आपका ध्यान और ऊर्जा सही दिशा में केंद्रित रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
How to manage time for college, career, family and yourself...? Tips to decide priorities
Career - फोटो : Freepik

मल्टीटास्किंग से बचें

हर समय अपनी सर्वश्रेष्ठ स्थिति में रहना संभव नहीं है। शोध बताते हैं कि दोपहर के बाद और शाम करीब छह बजे लोग सबसे अधिक सक्रिय रहते हैं। ऐसे समय में अपने कठिन व जरूरी काम करें, जबकि सुबह या देर रात हल्के कामों को निपटाएं। साथ ही, मल्टीटास्किंग से बचें और एक बार में एक काम पूरा करने की आदत डालें। ध्यान, प्रकृति में समय बिताना या डायरी लिखना आपकी एकाग्रता को मजबूत करता है।

विज्ञापन
How to manage time for college, career, family and yourself...? Tips to decide priorities
Time Management - फोटो : Freepik

खुद से बातचीत करें

कोई काम पूरा करने के बाद दोस्तों के साथ लंच पर जाएं। साथ ही, खुद से बात करना भी काफी फायदेमंद होता है। ‘मैं यह काम कर सकता हूं’ जैसे वाक्य आपको मानसिक रूप से और अधिक मजबूत बनाते हैं। ब्रेक लेते रहें और इसके बाद नई ऊर्जा के साथ काम करें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed