दिल्ली सरकार द्वारा जारी अधिसूचना के तहत रिसोर्स पर्सन के पदों पर आवेदन मांगे गए हैं। इन खाली पदों पर चयन के लिए कोई लिखित परीक्षा नहीं ली जाएगी। दरअसल, शिक्षा निदेशालय, दिल्ली सरकार ने इन कर्ई पदों पर आवेदन प्रक्रिया 01 जुलार्ई, 2019 से ही शुरू कर दी थी। इन पदों पर सैलरी भी करीब 40 हजार मिलेगी। आपको बता दें ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया आज से बंद कर दी जाएगी। जल्द आवेदन प्रक्रिया को पूरा करने के लिए आगे सीधा लिंक दिया गया है। इससे आप बेहद आसानी से आवेदन प्रक्रिया पूरी कर सकेंगे। नौकारी से संबंधित अधिक जानकारी के लिए आगे की स्लाइड देखें...
दिल्ली सरकार में नौकरी का मौका, 40 हजार सैलरी के लिए आज शाम तक ही कर सकते हैं आवेदन
- उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त संस्थान / विश्वविद्यालय से बीएड (विशेष शिक्षा) के साथ स्नातक डिग्री अनिवार्य है। इसके अलावा विशेष शिक्षा में डिप्लोमा व अन्य डिग्री / डिप्लोमा भी मान्य होंगे। शैक्षिक योग्यता से संबंधित अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार आगे दिया गया नोटिफिकेशन देखें।
आयु सीमा :
- पुरूष उम्मीदवारों के लिए आयु 30 वर्ष और महिला के लिए 40 वर्ष आयु सीमा निर्धारित की गई है। आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए आयु सीमा में छूट दी जाएगी।
आवेदन शुल्क :
- आवेदकों को किसी प्रकार का आवेदन शुल्क नहीं देना होगा।
आवेदन प्रक्रिया :
- इच्छुक उम्मीदवार आवेदन करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं और नोटिफिकेशन लिंक पर क्लिक कर उसे पढ़ें। दिए गए दिशा-निर्देशों के अनुसार आवेदन प्रक्रिया को आज यानी 10 जुलाई, 2019 की शाम 5 बजे तक पूरा कर लें। आवेदन ऑनलाइन माध्यम से किये जाएंगे।
पदों का विवरण :
पद का नाम : पदों की संख्या
- रिसोर्स पर्सन (CWSN) 45
महत्वपूर्ण तिथि :
- आवेदन पत्र जमा करने की प्रारंभ तिथिः 01 जुलाई, 2019
- आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथिः 10 जुलाई, 2019
आधिकारिक वेबसाइट और आवेदन के लिए यहां क्लिक करें।
ऑफिशियल नोटिफिकेशन पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।
ऑनलाइन आवेदन करने के लिए यहां क्लिक करें।
शिक्षा की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें।
सरकारी नौकरियों की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें।