फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Nyaya Panchayat Bagheli wins Under-14 girls' kabaddi competition.

Pauri News: न्याय पंचायत बघेली ने जीती अंडर-14 बालिका कबड्डी प्रतियोगिता

Sat, 19 Sep 2026 06:51 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी Updated Sat, 19 Sep 2026 06:51 PM IST
विज्ञापन
Nyaya Panchayat Bagheli wins Under-14 girls' kabaddi competition.
श्रीनगर। खेल महाकुंभ के अंतर्गत जनरल बिपिन रावत खेल स्टेडियम श्रीकोट में शनिवार तीसरे दिन विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं आयोजित हुईं। अंडर-14 बालिका वर्ग की कबड्डी प्रतियोगिता में न्याय पंचायत बघेली ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। पैठाणी और पितृसैंण क्रमश: द्वितीय और तृतीय रहे।
विज्ञापन

खो-खो में न्याय पंचायत चौंरा प्रथम, चिपलघाट द्वितीय और बघेली ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। 60 मीटर दौड़ में सुहाना प्रथम, सोनाक्षी द्वितीय, वैष्णवी तीसरे स्थान पर रही। 600 मीटर दौड़ में निकिता, सोनाक्षी, सुहाना क्रमश: प्रथम, द्वितीय, तृतीय रहे। गोलाफेंक में मानसी प्रथम, सुनीता द्वितीय, ईशा तृतीय रही। ऊंची कूद में कनिका प्रथम, हिमांशी द्वितीय रही।
विज्ञापन

लंबीकूद में कनिका ने प्रथम, अंकिता ने द्वितीय, मुर्गा झपट 28 किलो भार वर्ग में सुहानी प्रथम, स्नेहा द्वितीय, अंजलि तृतीय और 34 किलो भार वर्ग में अनुष्का प्रथम, सृष्टि दूसरे स्थान पर रही। जयकृत भंडारी, बृजमोहन भंडारी, मनीष कोठियाल, पंकज कोहली, राकेश कठैत, संजय बिष्ट, ललित बिष्ट, वर्षा कंडारी, सतीश कंडारी, रामेश्वर रावत, चंद्रमोहन रावत, पूजा जोशी, दुर्गेश बर्त्वाल, पूनम जैन, दीवान रावत खेल प्रतियोगिताओं के निर्णायक रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed