फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Last chance for admission registration today, portal opens again

Pauri News: प्रवेश पंजीकरण के लिए आज अंतिम मौका, पोर्टल फिर खुला

Sat, 19 Sep 2026 06:50 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी Updated Sat, 19 Sep 2026 06:50 PM IST
विज्ञापन
Last chance for admission registration today, portal opens again
श्रीनगर। हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विवि ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 में रिक्त सीटों पर प्रवेश के लिए यूईटी-2026 का ऑनलाइन पंजीकरण पोर्टल पुनः खोल दिया है। विवि के अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रो. ओपी गुसांई की ओर से जारी आदेश के अनुसार बीएड, एमएड, एलएलबी एवं एलएलएम कार्यक्रमों में रिक्त सीटों के सापेक्ष प्रवेश के लिए पंजीकरण की सुविधा 19 सितंबर को दोपहर 1 बजे से 20 सितंबर 2026 की रात 11:55 बजे तक उपलब्ध रहेगी।
विज्ञापन

यूईटी-2026 में अर्हता प्राप्त सभी पात्र अभ्यर्थियों को अपने पसंदीदा विवि परिसर अथवा संबद्ध महाविद्यालय/संस्थान और इच्छित पाठ्यक्रम का चयन करते हुए समर्थ एडमिशन पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन पंजीकरण करना होगा। विवि ने स्पष्ट किया है कि 21 सितंबर तक प्रवेश प्रक्रिया पूरी की जानी है। एसआरटी परिसर में एलएलबी प्रथम सेमेस्टर में कुल 54 रिक्त सीटें हैँ, जबकि एलएलएम प्रथम सेमेस्टर में 8 रिक्त सीटें व बीएड में सात सीटें उपलब्ध हैं। बिड़ला कैंपस में बीएड की नौ, एमएड की 39, पौड़ी कैंपस में बीएड की 21 सीटें रिक्त हैं। बीजीआर कैंपस पौड़ी में एलएलम की 16, एलएलबी की 63 सीटें रिक्त हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed