फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अब इन पदों पर भर्ती के लिए नहीं होगा कोई इंटरव्यू, सैलरी हजारों में है...तैयारी कर लें

Sun, 22 Apr 2018 04:05 PM IST
मोहित धुपड़/अमर उजाला, चंडीगढ़
मोहित धुपड़/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sun, 22 Apr 2018 04:05 PM IST
विज्ञापन
chandigarh, haryana police proposal to ban interview for recruitment
कॉलेज स्टूडेंट्स
सरकारी नौकरी का सपना देख रहे युवाओं के लिए बहुत बड़ी खुशखबरी, अब इन पदों पर भर्ती के लिए किसी तरह के इंटरव्यू की जरूरत नहीं होगी।
chandigarh, haryana police proposal to ban interview for recruitment
कॉलेज स्टूडेंट्स
पिछले काफी समय से हरियाणा पुलिस जवानों की रुकी हुईं नियुक्तियां अब नए संशोधित भर्ती नियमानुसार होगी। पिछले दिनों सरकार ने पुलिस भर्ती नियमों में संशोधित किया था। इसके बाद हरियाणा पुलिस अब नये नियमों के तहत इस भर्ती प्रक्रिया को आगे बढ़ा रही है। हरियाणा पुलिस ने पिछले नियमों के तहत अपना भर्ती प्रस्ताव वापस ले लिया है और नए नियमों के तहत प्रस्ताव तैयार किया।

 
chandigarh, haryana police proposal to ban interview for recruitment
कॉलेज स्टूडेंट्स
यह प्रस्ताव सरकार और हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग को भेज दिया है। इन भर्तियों का विज्ञापन जारी होने के बाद युवाओं से आवेदन मांगे जाएंगे। इन पदों के लिए होने वाली भर्ती में इंटरव्यू नहीं होगा। हरियाणा पुलिस द्वारा नए नियमानुसार भेजे गए प्रस्ताव में  पुलिस जवानों की 7000 (6 हजार पुरुष व 1 हजार महिला) व सब-इंस्पेक्टर की 473 सब इंस्पेक्टर (400 पुरुष व 73 महिला) भर्तियां प्रस्तावित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
chandigarh, haryana police proposal to ban interview for recruitment
कॉलेज स्टूडेंट्स - फोटो : अमर उजाला
हेड कांस्टेबल से इंस्पेक्टर तक 5 हजार पद भी खाली
प्रदेश में पुलिस महकमे में 14 हजार पद खाली पड़े हैं। इनमें से करीब 5 हजार पद ऐसे हैं जो हेड कांस्टेबल और इंस्पेक्टर तक के हैं। इसी वजह से पुलिस को विभिन्न केसों के लिए जांच अफसर नहीं मिल पाते। जिसके चलते पुलिस केसों की पेंडेंसी बढ़ती जा रही है। जो पुलिस के लिए चिंता का विषय है।
विज्ञापन
chandigarh, haryana police proposal to ban interview for recruitment
कॉलेज स्टूडेंट्स - फोटो : amar ujala
घोटाले के कारण लेट हो सकती हैं भर्तियां
हरियाणा पुलिस ने अपनी ओर से इन भर्तियों की पूरी तैयारियां कर ली हैं। भर्तियों के नए नियमानुसार प्रस्ताव भी आगे भिजवा दिया है। लेकिन पिछले दिनों हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग में भर्ती घोटाले का पर्दाफाश हो गया है, इसलिए ये भर्तियां कुछ समय के लिए लेट हो सकती है। इस भर्ती घोटाले में घोटालेबाज  धांधली इंटरव्यू में ही फर्जी अंक लगवाने में ही करते थे। लेकिन अब जब भी उक्त पुलिस भर्तियां होंगी, तो इसमें इंटरव्यू होगा ही नहीं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed