फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Central Bank Of India Recruitment 2023: सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया में बंपर पदों पर भर्तियां, ऐसे करें आवेदन

Thu, 23 Mar 2023 01:21 PM IST
सौरभ पांडेय जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: सौरभ पांडेय Updated Thu, 23 Mar 2023 01:21 PM IST
सार

Central Bank of India Recruitment 2023:  सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया ने देशभर में बंपर पदों पर भर्तियां निकाली हैं। इसके लिए उम्मीदवार ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। 

विज्ञापन
Central Bank Of India recruitment 2023 know how to Apply online at centralbankofindia.co.in
Central Bank Of India Apprentice Recruitment 2023 - फोटो : Amar Ujala Graphics
Central Bank of India Recruitment 2023: अगर आप नौकरी की तैयारी कर रहे हैं और बैंकिंग क्षेत्र में करियर बनाना चाहते हैं तो यह खबर आपके काम की है। सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया ने देशभर में 5000 पदों पर भर्तियां निकाली हैं। जिसके लिए इच्छुक उम्मीदवार बैंक की आधिकारिक वेबसाइट centralbankofindia.co.in पर जाकर इन रिक्तियों के लिए अप्लाई कर सकते हैं।
Central Bank Of India recruitment 2023 know how to Apply online at centralbankofindia.co.in
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : amar ujala

सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की इस भर्ती के लिए आवेदन की प्रक्रिया 20 मार्च 2023 से चल रही है। इसके लिए स्नातक पास उम्मीदवार बैंक की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर तीन अप्रैल 2023 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। 

Central Bank Of India recruitment 2023 know how to Apply online at centralbankofindia.co.in
सेंट्रल बैंक - फोटो : Central Bank

सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की इस भर्ती के लिए आवेदन कर रहे उम्मीदवारों की उम्र एक जनवरी 2023 को 20 साल से कम 28 साल से अधिक नहीं होनी चाहिए। आरक्षित वर्गों को अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Central Bank Of India recruitment 2023 know how to Apply online at centralbankofindia.co.in

सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के 5000 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को 800 रुपए फीस देनी होगी। हालांकि एससी, एसटी और महिला उम्मीदवारों को आवेदन के लिए 600 रुपए देने होंगे, जबकि पीडब्ल्यूबीडी उम्मीदवारों को 400 रुपए का आवेदन शुल्क जमा करना होगा।

विज्ञापन
Central Bank Of India recruitment 2023 know how to Apply online at centralbankofindia.co.in
jobs

सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के लिए अगर शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से स्नातक पास होना जरूरी है। उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा के बाद इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed