फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

BSSC Jobs: बिहार में फील्ड असिस्टेंट की ढेरों नौकरियां, कृषि विषय में है डिप्लोमा...? तो अभी भर दें फॉर्म

Sun, 13 Apr 2025 01:34 PM IST
शाहीन परवीन जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: शाहीन परवीन Updated Sun, 13 Apr 2025 01:34 PM IST
सार

BSSC Recruitment: बिहार कर्मचारी चयन आयोग ने कृषि निदेशालय में फील्ड असिस्टेंट के ढेरों पदों पर भर्ती निकाली है। जिन उम्मीदवारों के पास कृषि विषय में डिप्लोमा या आईएससी की योग्यता है, वे ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन
BSSC Recruitment 2025: apply for agriculture field assistant posts, check details
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : freepik

BSSC Recruitment 2025: बिहार में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए सुनहरा मौका। बिहार कर्मचारी चयन आयोग (BSSC) ने कृषि निदेशालय के अंतर्गत फील्ड असिस्टेंट (क्षेत्र सहायक) के 201 पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। इस भर्ती प्रक्रिया के तहत इच्छुक उम्मीदवार 25 अप्रैल से 23 मई 2025 तक आधिकारिक वेबसाइट bssc.bihar.gov.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 21 मई 2025 निर्धारित की गई है।

BSSC Recruitment 2025: apply for agriculture field assistant posts, check details
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Freepik

इतने पदों पर होगा चयन (Vacancy)

इस भर्ती में कुल 201 पदों में से 35 फीसदी यानी 67 पद महिलाओं के लिए आरक्षित किए गए हैं, जिससे महिला उम्मीदवारों को विशेष अवसर मिल सकेगा। कोटिवार आरक्षण की बात करें तो 79 पद अनारक्षित, 35 पद अनुसूचित जाति (SC), 2 पद अनुसूचित जनजाति (ST), 37 पद अत्यंत पिछड़ा वर्ग (MBC), 21 पद पिछड़ा वर्ग (BC), 7 पद पिछड़े वर्ग की महिलाओं के लिए तथा 20 पद आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) के उम्मीदवारों के लिए आरक्षित हैं।
BSSC Recruitment 2025: apply for agriculture field assistant posts, check details
- फोटो : Adobe Stock

वर्गवार क्वालिफाइंग मार्क्स  

इस भर्ती परीक्षा में चयन के लिए वर्गवार न्यूनतम अर्हतांक तय किए गए हैं। अनारक्षित वर्ग के लिए न्यूनतम क्वालिफाइंग मार्क्स 40 प्रतिशत, पिछड़ा वर्ग के लिए 36.5 प्रतिशत, अत्यंत पिछड़ा वर्ग के लिए 34 प्रतिशत, जबकि अनुसूचित जाति/जनजाति और महिला वर्ग के लिए 32 प्रतिशत निर्धारित किया गया है। दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए भी न्यूनतम अर्हतांक 32 प्रतिशत ही रहेगा। आयोग ने स्पष्ट किया है कि किसी भी श्रेणी में न्यूनतम अर्हतांक 32 प्रतिशत से कम नहीं होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
BSSC Recruitment 2025: apply for agriculture field assistant posts, check details
शैक्षणिक योग्यता - फोटो : freepik

शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा (Educational Qualification and Age Limit)

इस पद के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास मान्यता प्राप्त संस्थान या विश्वविद्यालय से आईएससी (कृषि) या कृषि में डिप्लोमा होना अनिवार्य है। आयोग ने स्पष्ट किया है कि इस योग्यता के समकक्ष किसी भी अन्य डिग्री या प्रमाणपत्र को मान्यता नहीं दी जाएगी। 

आयु सीमा की बात करें तो सामान्य वर्ग के पुरुष उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम 37 वर्ष तय की गई है। वहीं सामान्य श्रेणी की महिलाओं तथा बीसी/ओबीसी (पुरुष व महिला) के लिए यह सीमा 40 वर्ष, जबकि एससी/एसटी वर्ग (पुरुष व महिला) के लिए अधिकतम आयु 42 वर्ष निर्धारित की गई है।

विज्ञापन
BSSC Recruitment 2025: apply for agriculture field assistant posts, check details
वेतन - फोटो : freepik

इतना मिलेगा वेतन (Salary)

फील्ड असिस्टेंट (क्षेत्र सहायक) पद पर चयनित उम्मीदवारों को लेवल-2 के तहत 5200-20200 रुपये का वेतनमान मिलेगा, जिसमें 1900 रुपये ग्रेड पे शामिल है। यह वेतनमान सातवें वेतन आयोग के अनुसार होगा, जिससे चयनित अभ्यर्थियों को एक स्थिर और सम्मानजनक आय का स्रोत प्राप्त होगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed