BSSC Recruitment 2025: बिहार में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए सुनहरा मौका। बिहार कर्मचारी चयन आयोग (BSSC) ने कृषि निदेशालय के अंतर्गत फील्ड असिस्टेंट (क्षेत्र सहायक) के 201 पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। इस भर्ती प्रक्रिया के तहत इच्छुक उम्मीदवार 25 अप्रैल से 23 मई 2025 तक आधिकारिक वेबसाइट bssc.bihar.gov.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 21 मई 2025 निर्धारित की गई है।
2 of 6
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Freepik
इतने पदों पर होगा चयन (Vacancy)
इस भर्ती में कुल 201 पदों में से 35 फीसदी यानी 67 पद महिलाओं के लिए आरक्षित किए गए हैं, जिससे महिला उम्मीदवारों को विशेष अवसर मिल सकेगा। कोटिवार आरक्षण की बात करें तो 79 पद अनारक्षित, 35 पद अनुसूचित जाति (SC), 2 पद अनुसूचित जनजाति (ST), 37 पद अत्यंत पिछड़ा वर्ग (MBC), 21 पद पिछड़ा वर्ग (BC), 7 पद पिछड़े वर्ग की महिलाओं के लिए तथा 20 पद आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) के उम्मीदवारों के लिए आरक्षित हैं।
वर्गवार क्वालिफाइंग मार्क्स
इस भर्ती परीक्षा में चयन के लिए वर्गवार न्यूनतम अर्हतांक तय किए गए हैं। अनारक्षित वर्ग के लिए न्यूनतम क्वालिफाइंग मार्क्स 40 प्रतिशत, पिछड़ा वर्ग के लिए 36.5 प्रतिशत, अत्यंत पिछड़ा वर्ग के लिए 34 प्रतिशत, जबकि अनुसूचित जाति/जनजाति और महिला वर्ग के लिए 32 प्रतिशत निर्धारित किया गया है। दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए भी न्यूनतम अर्हतांक 32 प्रतिशत ही रहेगा। आयोग ने स्पष्ट किया है कि किसी भी श्रेणी में न्यूनतम अर्हतांक 32 प्रतिशत से कम नहीं होगा।
4 of 6
शैक्षणिक योग्यता
- फोटो : freepik
शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा (Educational Qualification and Age Limit)
इस पद के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास मान्यता प्राप्त संस्थान या विश्वविद्यालय से आईएससी (कृषि) या कृषि में डिप्लोमा होना अनिवार्य है। आयोग ने स्पष्ट किया है कि इस योग्यता के समकक्ष किसी भी अन्य डिग्री या प्रमाणपत्र को मान्यता नहीं दी जाएगी।
आयु सीमा की बात करें तो सामान्य वर्ग के पुरुष उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम 37 वर्ष तय की गई है। वहीं सामान्य श्रेणी की महिलाओं तथा बीसी/ओबीसी (पुरुष व महिला) के लिए यह सीमा 40 वर्ष, जबकि एससी/एसटी वर्ग (पुरुष व महिला) के लिए अधिकतम आयु 42 वर्ष निर्धारित की गई है।
इतना मिलेगा वेतन (Salary)
फील्ड असिस्टेंट (क्षेत्र सहायक) पद पर चयनित उम्मीदवारों को लेवल-2 के तहत 5200-20200 रुपये का वेतनमान मिलेगा, जिसमें 1900 रुपये ग्रेड पे शामिल है। यह वेतनमान सातवें वेतन आयोग के अनुसार होगा, जिससे चयनित अभ्यर्थियों को एक स्थिर और सम्मानजनक आय का स्रोत प्राप्त होगा।