भारत सरकार के रक्षा मंत्रालय के अधीन नवरत्न कंपनी, भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (बीईएल) द्वारा आधिकारिक वेबसाइट पर अधिसूचना जारी कर 268 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। जारी अधिसूचना के मुताबिक भर्ती प्रक्रिया के जरिए देशभर के 8 रीजन के विभिन्न पदों पर आवेदकों की नियुक्ति की जाएगी। 21 अप्रैल से आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इच्छुक अभ्यर्थी बीईएल की वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। चयनित अभ्यर्थियों को संविदा के आधार पर भर्ती किया जाएगा। इस नौकरी से संबंधित अन्य महत्वपूर्ण जानकारी जैसे योग्यता, पदों का विवरण, वेतन आदि के लिए अभ्यर्थी अगली स्लाइड पर जा सकते हैं।
बीईएल भर्ती 2021: उत्तर प्रदेश, राजस्थान समेत आठ रीजन के 268 पदों पर निकलीं हैं नौकरियां
पदों का विवरण
कुल पद - 268
- पंजाब – 64 पद
- गुजरात – 36 पद
- उत्तर प्रदेश – 48 पद
- जम्मू एवं कश्मीर – 48 पद
- राजस्थान – 24 पद
- असम – 24 पद
- दिल्ली – 12 पद
- मध्य प्रदेश – 12 पद
महत्वपूर्ण तिथियां -
- आवेदन पत्र जमा करने की प्रारंभिक तिथि - 21 अप्रैल, 2021
- आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि - 5 मई, 2021
आयु सीमा - 1 अप्रैल 2021 को अभ्यर्थी की आयु 32 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। वहीं एससी/एसटी/ओबीसी और अन्य आरक्षित वर्गों के अभ्यर्थियों को अधिकतम आयु सीमा में छूट दी गई है।
शैक्षणिक योग्यता - किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक्स या संबंधित ट्रेड में बीई या बीटेक की डिग्री हासिल करने वाले अभ्यर्थी इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें - पीएफसी भर्ती 2021 : मैनेजर और ऑफिसर के विभिन्न पदों पर होंगी भर्तियां, वेतन 2 लाख रुपये तक
आधिकारिक अधिसूचना -
यह भी पढ़ें - राइफल फैक्ट्री ईशापुर भर्ती 2021 : रक्षा मंत्रालय में नौकरी पाने का सुनहरा अवसर, फौरन करें आवेदन