फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पीएफसी भर्ती 2021 : मैनेजर और ऑफिसर के विभिन्न पदों पर होंगी भर्तियां, वेतन 2 लाख रुपये तक

Tue, 06 Apr 2021 12:27 PM IST
वर्तिका तोलानी जाॅब डेस्क, अमर उजाला
जाॅब डेस्क, अमर उजाला Published by: वर्तिका तोलानी Updated Tue, 06 Apr 2021 12:27 PM IST
विज्ञापन
Sarkari Naukri : Power Finance Corporation Limited Recruitment 2021 on Manager and assistant posts
पीएफसी भर्ती 2021 - फोटो : सोशल मीडिया

भारत सरकार की नवरत्न कंपनी, पॉवर फाइनेंस कॉर्पोरेशन लिमिटेड (पीएफसीएल) ने मैनेजर और ऑफिसर के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। आधिकारिक वेबसाइट पर जारी अधिसूचना के अनुसार यह भर्ती पीएफसीएल के विभिन्न विभागों में की जाएगी। आवेदन प्रक्रिया 3 अप्रैल 2021 से शुरू हो चुकी है। इच्छुक अभ्यर्थी पीएफसी की वेबसाइट pfcindia.com पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। चयनित आवेदकों को  30 हजार से 2 लाख रुपये तक का वेतन दिया जा सकता है। नौकरी से संबंधित अन्य महत्वपूर्ण जानकारी जैसे योग्यता, पदों का विवरण, वेतन आदि के लिए अभ्यर्थी अगली स्लाइड पर जा सकते हैं। 

Sarkari Naukri : Power Finance Corporation Limited Recruitment 2021 on Manager and assistant posts
पीएफसी भर्ती 2021 - फोटो : istock

महत्वपूर्ण तिथियां - 

  • आवेदन पत्र जमा करने की प्रारंभिक तिथि - 3 अप्रैल, 2021
  • आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि - 23 अप्रैल, 2021

आवेदन शुल्क - अभ्यर्थियों को 500 रुपये बतौर आवेदन शुल्क जमा करने होंगे। 

Sarkari Naukri : Power Finance Corporation Limited Recruitment 2021 on Manager and assistant posts
पीएफसी भर्ती 2021 - फोटो : istock
यह है निर्धारित योग्यता -
  • मैनेजर - स्नातक के साथ सीए/सीएमए या बीई/बीटेक के साथ दो वर्षीय एमबीए या पीजी डिप्लोमा करने वाले अभ्यर्थी इस पद के लिए आवेदन कर सकते हैं। अधिकतम आयु सीमा 32 वर्ष निर्धारित की गई है। 
  • डिप्टी मैनेजर (लीगल) - न्यूनतम 55 प्रतिशत अंकों के साथ स्नातक एवं एलएलबी करने वाले अभ्यर्थी इस पद के लिए योग्य हैं। आवेदकों की उम्र 34 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। 
  • असिस्टेंट ऑफिसर (इंफ्रास्ट्रक्चर मैनेजमेंट)/ असिस्टेंट ऑफिसर (एप्लीकेशन डेवलपमेंट)- एमएससी (आईटी) या दो वर्षीय पीजी डिप्लोमा में न्यूनतम 55 फीसदी अंक लाने वाले अभ्यर्थी इसके लिए योग्य अभ्यर्थी हैं। अभ्यर्थी की अधिकतम आयु 34 वर्ष होनी चाहिए। 
  • असिस्टेंट मैनेजर (आईटी सिक्योरिटी) - बीई/बीटेक (सीएस/आईटी) या तीन वर्षीय पीजी डिप्लोमा अनिवार्य है। अभ्यर्थी की अधिकतम आयु 31 वर्ष होनी चाहिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Sarkari Naukri : Power Finance Corporation Limited Recruitment 2021 on Manager and assistant posts
पीएफसी भर्ती 2021 - फोटो : istock
  • असिस्टेंट मैनेजर (डिजास्टर रिकवरी) - एमबीए/एमई/एमटेक (सीएस, आईटी आदि) की डिग्री धारी इस पद के लिए आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए अधिकतम आयु 34 वर्ष निर्धारित की गई है। 
  • डिप्टी ऑफिसर (एचआर) - स्नातम के साथ एचआर में न्यूनतम दो वर्षीय डिप्लोमा करने वाले अधिकतम 34 वर्ष के अभ्यर्थी इसके लिए आवेदन कर सकते हैं। 
  • मैनेजर (राजभाषा) - इस पद के लिए हिंदी भाषा में स्नातकोत्तर के साथ स्नातक में अंग्रेजी विषय या हिंदी माध्यम से स्नातकोत्तर के साथ स्नातक में अंग्रेजी विषय का होना अनिवार्य है। इसके लिए अधिकतम आयु सीमा 37 वर्ष निर्धारित की गई है। 
  • डिप्टी मैनेजर (पीआर) - जर्नलिज्म या पीआर में स्नातकोत्तर या स्नातकोत्तर डिप्लोमा करने वाले अभ्यर्थी इसके लिए आवेदन कर सकते हैं। आवेदकों की आयु 34 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। 
विज्ञापन
Sarkari Naukri : Power Finance Corporation Limited Recruitment 2021 on Manager and assistant posts
पीएफसी भर्ती 2021

वेतन - 

  • असिस्टेंट ऑफिसर (इंफ्रास्ट्रक्चर मैनेजमेंट) - 30,000 से 1,20,000 रुपये तक
  • असिस्टेंट ऑफिसर (एप्लीकेशन डेवलपमेंट) - 30,000 से 1,20,000 रुपये तक
  • डिप्टी मैनेजर (लीगल) - 40,000 से 1,40,000 रुपये तक
  • डिप्टी ऑफिसर (एचआर) - 40,000 से 1,40,000 रुपये तक
  • असिस्टेंट मैनेजर (आईटी सिक्योरिटी) - 60,000 से 1,80,000 रुपये तक
  • असिस्टेंट मैनेजर (डिजास्टर रिकवरी) - 70,000 से 2,00,000 रुपसे तक
  • डिप्टी मैनेजर (पीआर) - 70,000 से 1,06,000 रुपये तक
  • मैनेजर - 80,000 से 2,20,000 रुपये तक
  • मैनेजर (राजभाषा) - 80,000 से 2,20,000 रुपये तक

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed