फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

भर्ती प्रक्रिया में आई रुकावट: कोरोना महामारी की वजह से स्थगित हुईं ये 6 परीक्षाएं

Wed, 21 Apr 2021 12:39 PM IST
वर्तिका तोलानी जाॅब डेस्क, अमर उजाला
जाॅब डेस्क, अमर उजाला Published by: वर्तिका तोलानी Updated Wed, 21 Apr 2021 12:39 PM IST
विज्ञापन
Due to corona UPSC, BPSC, SSC, Army Recruitment Rally, UPHESC and CG Vyapam postponed various exams and interviews
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पिक्साबे

देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना संक्रमण के 2,95,041 नए मामले सामने आए हैं। वहीं 2023 मरीजों ने अपनी जान गवाई है। यानी अब देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 56,16,130 हो गई है। भारत में कोरोना महामारी की भयावह परिस्थितियों को देखते विभिन्न सरकारी विभागों ने अलग-अलग पदों पर भर्ती के लिए होने वाली परीक्षाओं और साक्षात्कारों को स्थगित कर दिया है। आज हम आपको इन्ही परीक्षाओं से संबंधित अपडेट के बारे में बताने जा रहे हैं। 

अगली स्लाइड में बिहार लोक सेवा आयोग, आर्मी भर्ती रैली, संघ लाेक सेवा आयोग, कर्मचारी चयन आयोग से जुड़ें अपडेट के बारे में पढ़िए...  

Due to corona UPSC, BPSC, SSC, Army Recruitment Rally, UPHESC and CG Vyapam postponed various exams and interviews
बिहार लोक सेवा आयोग - फोटो : सोशल मीडिया

बीपीएससी: पंचायल अंकेक्षण की प्रारंभिक परीक्षा स्थगित, जल्द होगा नई तिथि का एलान

बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) ने पंचायत अंकेक्षण की प्रारंभिक परीक्षा को कुछ समय के लिए स्थगित कर दिया है। यह परीक्षा 25 अप्रैल को आयोजित होने वाली थी। आयोग के संयुक्त सचिव सह परीक्षा नियंत्रक अमरेंद्र कुमार ने बताया कि यह परीक्षा पटना, गया, मुजफ्फरपुर और भागलपुर के विभिन्न केंद्रों में आयोजित होने वाली थी। किंतु कोरोना संक्रमण के लगातार बढ़ रहे मामलों को देखते हुए परीक्षा को तत्काल प्रभाव से स्थगित कर दिया गया है। अब नई तिथि का एलान स्थिति की समीक्षा करने के बाद ही किया जाएगा। बता दें इस परीक्षा के लिए 30 हजार अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था।  

Due to corona UPSC, BPSC, SSC, Army Recruitment Rally, UPHESC and CG Vyapam postponed various exams and interviews
आर्मी भर्ती रैली

आर्मी भर्ती रैली: 25 अप्रैल को होने वाली लिखित परीक्षा को किया स्थगित

सांबा के बड़ी ब्राहम्णा के आर्मी पब्लिक स्कूल में 25 अप्रैल को आयोजित होने वाली कॉमन एंट्रेंस टेस्ट (सीईटी) को स्थगित करने का निर्णय लिया गया है। बता दें सुंजवा मिलिट्री स्टेशन में 10 फरवरी से भर्ती रैली का आयोजन किया गया था। इसमें चयनित अभ्यर्थियों को लिखित परीक्षा के लिए सांबा बुलाया गया था। लेकिन कोरोना संक्रमण की वर्तमान परिस्थितियों को देखते हुए सीईटी को कुछ समय के लिए स्थगित कर दिया गया है। अब नई तिथियों का एलान जल्द किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Due to corona UPSC, BPSC, SSC, Army Recruitment Rally, UPHESC and CG Vyapam postponed various exams and interviews
संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) - फोटो : file photo

यूपीएससी: 20 अप्रैल से 15 जून तक प्रस्तावित इन परीक्षाओं को किया स्थगित

संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने प्रस्तावित विभिन्न परीक्षाओं को स्थगित करने का निर्णय लिया है। इसमें 20 अप्रैल से 23 अप्रैल तक आयोजित होने वाली भारतीय आर्थिक सेवा/भारतीय सांख्यिकी सेवा परीक्षा 2020 के व्यक्तित्व परीक्षण चरण (इंटरव्यू राउंड), 26 अप्रैल से 18 जून के बीच होने वाली सिविल सेवा परीक्षा 2020 के व्यक्तित्व परीक्षण चरण (इंटरव्यू राउंड) , कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) की ईओ/एओ पदों पर भर्ती के लिए 9 मई 2021 को प्रस्तावित लिखित परीक्षा शामिल हैं। आयोग द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार नई तिथियों की घोषणा परीक्षा से न्यूनतम 15 दिन पहले की जाएगी।  

विज्ञापन
Due to corona UPSC, BPSC, SSC, Army Recruitment Rally, UPHESC and CG Vyapam postponed various exams and interviews
एसएससी - फोटो : Amar Ujala Graphics

एसएससी: आयोग ने सीएचएसएल टियर 1 परीक्षा 2020 की बची हुई परीक्षाओं को किया स्थगित 

कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) ने संयुक्त उच्चतर माध्यमिक स्तरीय परीक्षा (सीएचएसएल) 2020 की टियर 1 की बची हुई परीक्षाओं को स्थगित करने की घोषणा की है। बता दें सीएचएसएल टियर 1 परीक्षा 2020 का आयोजन 12 अप्रैल से 27 अप्रैल तक किया जाना था। किंतु आयोग ने 19 अप्रैल को घोषणा कर अन्य परीक्षाओं को तत्काल प्रभाव से स्थगित कर दिया है। गौरतलब है कि इस परीक्षा के माध्यम से केंद्र सरकार के विभिन्न मंत्रालयों में लोअर डिवीजन क्लर्क, डाटा एंट्री ऑपरेटर सहित 4726 पदों पर आवेदकों की भर्ती की जानी थी। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed