फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बेरोजगार युवा कस लें कमर, यहां शिक्षक-कर्मचारियों के पदों पर होने वाली हैं बंपर भर्तियां

Sun, 29 Apr 2018 04:51 PM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून Updated Sun, 29 Apr 2018 04:51 PM IST
विज्ञापन
Bumper jobs for teachers and other staff in uttarakhand, Dehradun

नौकरी की तलाश कर रहे बेरोजगार युवाओं के लिए सुनहरा मौका है। यहां शिक्षकों व अन्य पदों के लिए बंपर भर्तियां होने वाली हैं।

Bumper jobs for teachers and other staff in uttarakhand, Dehradun
Job

उत्तराखंड में अशासकीय मान्यता प्राप्त स्कूलों में शिक्षक और मिनिस्ट्रीयल स्टॉफ की नियुक्तियों का रास्ता साफ हो गया है। सरकार ने अशासकीय विद्यालय में नियुक्ति की प्रक्रिया में संशोधन किया है। जिसके बाद यवाओं को इंटरव्यू में बड़ा फायदा मिलेगा।

Bumper jobs for teachers and other staff in uttarakhand, Dehradun
फाइल फोटो

शिक्षा मंत्री अरविंद पांडेय ने कहा कि, अशासकीय स्कूलों में प्रधानाचार्य से मिनिस्ट्रीयल कर्मी स्तर तक के 2275 पद खाली है। जिन पर जल्द ही नियुक्ति की जाएगी।  सरकार ने विद्यालयी शिक्षा परिषद विनियम में कुछ महत्वपूर्ण बदलाव करते हुए अधिसूचना जारी कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Bumper jobs for teachers and other staff in uttarakhand, Dehradun

बता दें कि, विभाग में प्रधानाचार्य के 125 पद, एलटी शिक्षक के 1500, प्रवक्ता के 500 पद और लिपिक के 150 पद खाली हैं। जिनके लिए विभाग ने इंटरव्यू में दिए जाने वाले अंकों में संशोधन किया हैं। पहले जहां प्रबंध समिति के स्तर पर होने वाले इंटरव्यू में 25 अंक होते थे। उन्हें घटाकर पांच पर समेट दिया गया है।

विज्ञापन
Bumper jobs for teachers and other staff in uttarakhand, Dehradun
JOBS

किसी भी स्कूल को शिक्षक भर्ती की अनुमति से पहले छात्र-शिक्षक अनुपात के अनुसार शिक्षकों की जरूरत के अनुसार सृजित पदों को नए सिरे से तय किया जाएगा। छात्र संख्या पर्याप्त होने पर ही पद मंजूर किया जाएगा। इंटरव्यू से दो हफ्ते पहले ही हर अभ्यर्थी को रजिस्टर्ड डाक, ई-मेल, एसएमएस, वेबसाइट के जरिए सूचना देनी होगी। पहले केवल डाक से ही सूचना देने का प्रावधान था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed