Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   Indian Army Agniveer Result 2026 Out Final Merit List Released for Multiple Posts Check Zone-Wise PDF

भारतीय सेना में नौकरी का इंतजार खत्म: अग्निवीर समेत कई पदों की अंतिम मेरिट लिस्ट जारी, ऐसे देखें परिणाम

Sat, 28 Nov 2026 01:28 PM IST
शिवम तिवारी जॉब्स डेस्क अमर उजाला
जॉब्स डेस्क अमर उजाला Published by: शिवम तिवारी Updated Sat, 28 Nov 2026 01:28 PM IST
सार

भारतीय सेना ने अग्निवीर भर्ती 2026 का अंतिम परिणाम जारी कर दिया है। इसमें जनरल ड्यूटी, तकनीकी, क्लर्क, ट्रेड्समैन, महिला सैन्य पुलिस समेत कई पदों के उम्मीदवारों की मेरिट लिस्ट शामिल है। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट joinindianarmy.nic.in पर जाकर अपने भर्ती क्षेत्र के अनुसार परिणाम की पीडीएफ डाउनलोड कर सकते हैं। यहां जानें परिणाम देखने का तरीका और अलग-अलग क्षेत्रों की सूची से जुड़ी जानकारी।
 

विज्ञापन
Indian Army Agniveer Result 2026 Out Final Merit List Released for Multiple Posts Check Zone-Wise PDF
Indian Army Agniveer Result 2026 - फोटो : AI Generated

विस्तार

भारतीय सेना ने अग्निवीर भर्ती 2026 का अंतिम परिणाम जारी कर दिया है। इसमें जनरल ड्यूटी, तकनीकी, क्लर्क, स्टोर कीपर तकनीकी, ट्रेड्समैन और महिला सैन्य पुलिस समेत कई पदों के उम्मीदवारों की मेरिट लिस्ट शामिल है। इसके अलावा सिपाही फार्मा, हवलदार शिक्षा और जूनियर कमीशंड अधिकारी (जेसीओ) धार्मिक शिक्षक के पदों का परिणाम भी जारी किया गया है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपने भर्ती क्षेत्र के अनुसार परिणाम की पीडीएफ देख सकते हैं। यह परिणाम अलग-अलग भर्ती कार्यालयों और क्षेत्रों के लिए जारी किया गया है।
विज्ञापन

किन पदों का परिणाम जारी हुआ?

भारतीय सेना की ओर से जारी अंतिम परिणाम में अग्निवीर के कई पद शामिल हैं। इनमें अग्निवीर जनरल ड्यूटी, तकनीकी, क्लर्क, स्टोर कीपर तकनीकी और ट्रेड्समैन के पद हैं। महिला उम्मीदवारों के लिए महिला सैन्य पुलिस की मेरिट लिस्ट भी जारी की गई है। इनके अलावा सिपाही फार्मा, हवलदार शिक्षा और जेसीओ धार्मिक शिक्षक के पदों का परिणाम भी देखा जा सकता है। जिन उम्मीदवारों ने इन पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया में हिस्सा लिया था, वे अपना नाम और अन्य जानकारी परिणाम की पीडीएफ में जांच सकते हैं।
विज्ञापन

कब हुई थी परीक्षा?

अग्निवीर भर्ती 2026 के लिए सामान्य प्रवेश परीक्षा (सीईई) का आयोजन 1 जून से 16 जून 2026 तक देशभर में किया गया था। लिखित परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को आगे की भर्ती प्रक्रिया से गुजरना पड़ा। इसमें शारीरिक दक्षता परीक्षा और शारीरिक माप परीक्षा के साथ दस्तावेजों की जांच भी शामिल थी। इन सभी चरणों के बाद अब सेना ने अंतिम मेरिट लिस्ट जारी की है। उम्मीदवारों को सलाह है कि वे परिणाम में अपना नाम, रोल नंबर और अन्य जरूरी जानकारी ध्यान से जांच लें। किसी तरह की गलती दिखने पर संबंधित भर्ती कार्यालय से संपर्क करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

किन क्षेत्रों की मेरिट लिस्ट उपलब्ध है?

सेना ने अलग-अलग भर्ती क्षेत्रों के लिए परिणाम पीडीएफ के रूप में जारी किया है। इसमें दिल्ली, एनसीआर, बिहार, राजस्थान, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, गुजरात, ओडिशा और पश्चिम बंगाल जैसे क्षेत्र शामिल हैं। इसके अलावा हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, पंजाब और उत्तर प्रदेश के भर्ती कार्यालयों की सूची भी दी गई है। बिहार में मुजफ्फरपुर, कटिहार, गया और दानापुर जैसे भर्ती कार्यालय शामिल हैं। राजस्थान में अलवर, कोटा, झुंझुनूं, जयपुर और जोधपुर की सूची उपलब्ध है। उम्मीदवार अपने क्षेत्र के भर्ती कार्यालय का नाम देखकर संबंधित पीडीएफ डाउनलोड कर सकते हैं।

परिणाम की पीडीएफ कैसे डाउनलोड करें?

  • अभ्यर्थी सबसे पहले भारतीय सेना की आधिकारिक वेबसाइट joinindianarmy.nic.in पर जाएं।
  • वेबसाइट पर भर्ती परिणाम या संबंधित पद की मेरिट लिस्ट का लिंक देखें।
  • इसके बाद अपने भर्ती क्षेत्र या कार्यालय का नाम चुनें।
  • लिंक खुलने पर परिणाम की पीडीएफ स्क्रीन पर दिखाई देगी।
  • इसमें अपना नाम या रोल नंबर खोजने के लिए पीडीएफ में उपलब्ध खोज सुविधा का इस्तेमाल कर सकते हैं।
  • भविष्य में जरूरत पड़ने पर काम आने के लिए परिणाम को डाउनलोड करके सुरक्षित रख लें।
  • उम्मीदवारों को किसी दूसरी वेबसाइट के बजाय सेना की आधिकारिक वेबसाइट से ही परिणाम देखने की सलाह दी जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed