{"_id":"58af11dc4f1c1b0853b25df1","slug":"dalit-women-were-set-on-fire-in-their-home","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"दलित महिलाओं को उनके ही घर में जिंदा जलाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दलित महिलाओं को उनके ही घर में जिंदा जलाया
Fri, 24 Feb 2017 04:41 PM IST
नीरज सिन्हा
नीरज सिन्हा
Updated Fri, 24 Feb 2017 04:41 PM IST
विज्ञापन
1 of 3
- फोटो : bbc
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
झारखंड में एक दलित परिवार के घर में दबंगों ने कथित रूप से आग लगा दिया जिससे दो महिलाओं की मौत हो गई। घटना पलामू जिले के सुदूर बिनेका गांव की है। पलामू के पुलिस अधीक्षक इंद्रजीत महथा ने घटना का पुष्टि की है। उन्होंने बताया है कि पुलिस की तफ्तीश में ये बात सामने आई है कि जमीन विवाद में संजय पासवान के घर में बुधवार की देर रात रात आग लगा दी गई।
इसके अलावा गांव के कई घरों को बाहर से कुंडी लगा दी गई थी ताकि कोई मदद के लिए बाहर नहीं आ सके। यह जगह पलामू जिला मुख्यालय से 50 किलोमीटर दूर है। आग लगाए जाने के बाद घर के अंदर लोग काफी देर तक चीखते- चिल्लाते रहे। आग की लपटें कम होने पर संजय पासवान और उनके भाई ने खपरैल छत को तोड़कर दूसरे सदस्यों को बाहर निकाला। संजय पासवान का कहना था कि उन्होंने पत्नी और मां को बुरी तरह जलते देखा, लेकिन बचा नहीं सके।
दलित महिलाओं को उनके ही घर में जिंदा जलाया
2 of 3
- फोटो : bbc
गुरुवार को डीएसपी हीरालाल रवि के नेतृत्व में पुलिस ने गांव पहुंचकर घटना का जायजा लिया। मरने वाली महिलाओं में संजय पासवान की पत्नी और मां शामिल हैं। जबकि उनकी बेटी समेत कई लोग झुलस गए हैं। बेटी को इलाज के लिए डाल्टनगंज सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इसके साथ ही दस लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। इनमें संजय पासवान का एक रिश्तेदार तथा ऊंची जाति के कई लोग शामिल हैं।
दलित महिलाओं को उनके ही घर में जिंदा जलाया
3 of 3
- फोटो : bbc
पुलिस अधीक्षक के मुताबिक संजय पासवान दूसरे राज्य में मजदूरी का काम करते हैं। वे हाल ही में गांव लौटे थे। जांच में पता चला है कि जमीन खरीदने और बंटवारे को लेकर विवाद के बाद संजय पासवान के रिश्तेदार और कुछ साधन-संपन्न लोग बदला लेने की फिराक में लगे थे। इस बीच पलामू के उपायुक्त ने तरहसी प्रखंड के बीडीओ से तत्काल पीड़ित परिवार को सहायता मुहैया कराने के निर्देश दिए हैं।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।