फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जम्मू-कश्मीर में पिछले एक सप्ताह में शहीद हुए 7 जवान, पत्थरबाज भी हैं चुनौती

Fri, 26 Oct 2018 03:35 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Updated Fri, 26 Oct 2018 03:35 PM IST
विज्ञापन
seven jawans martyred in jammu kashmir during encounter of militants in last one week
martyred jawan - फोटो : अमर उजाला
जम्मू-कश्मीर में गुरुवार और शुक्रवार को आतंकियों और पत्थारबाजों से हुई तीन अलग-अलग मुठभेड़ में सेना के तीन जवान शहीद हो गए। वहीं बीते एक हफ्ते में जम्मू-कश्मीर में कुल 7 जवान शहीद हो चुके हैं।


इसमें उत्तरी कश्मीर के सोपोर के बेहरमपोरा इलाके में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ शुक्रवार सुबह शुरू हो गई। इस दौरान सुरक्षाबलों ने दो आतंकी मार गिराए। वहीं इस दौरान मुठभेड़ में लांस नायक ब्रजेश कुमार शहीद हो गए। सुरक्षाबलों ने आतंकियों के छिपे होने की जानकारी के बाद इलाके में घेराबंदी और सर्च आपरेशन (CASO) शुरू किया था।

इस दौरान आतंकियों ने खुद को घिरता हुआ देख फायरिंग शुरू कर दी। सुरक्षाबलों ने भी जवाबी कार्रवाई करते हुए फायरिंग की। सूत्रों के मुताबिक, बेहरमपोरा इलाके में 22 राष्ट्रीय राइफल्स और एसओजी सोपोर की संयुक्त टीम ने कासो शुरू किया।
seven jawans martyred in jammu kashmir during encounter of militants in last one week
martyred jawan - फोटो : अमर उजाला
दक्षिणी कश्मीर के पुलवामा जिले के त्राल में गुरुवार की देर शाम आतंकियों की ओर से सेना के कैंप पर किए गए हमले में एक जवान शहीद हो गया। एक अन्य जवान घायल है। पूरे इलाके की घेराबंदी कर सर्च ऑपरेशन चलाया गया है। त्राल इलाके के नादेर में आतंकियों ने 42 राष्ट्रीय राइफल्स के कैंप पर आतंकी हमला किया। इसमें गेट पर तैनात जवानों को निशाना बनाया गया।

जवानों की ओर से जवाबी कार्रवाई की गई। इसमें दो जवान घायल हो गए। दोनों को श्रीनगर के बादामीबाग स्थित सैन्य अस्पताल ले जाया गया, लेकिन एक ने दम तोड़ दिया। शहीद जवान की शिनाख्त एनजी लियाना तथा घायल की तकिया दोनी के रूप में हुई है।
seven jawans martyred in jammu kashmir during encounter of militants in last one week
martyred jawan - फोटो : अमर उजाला
अनंतनाग जिले के आरवनी इलाके में गुरूवार को सुरक्षाबलों ने चार आतंकियों को मार गिराया। वहीं इस दौरान लोगों ने सेना पर पथराव शुरू कर दिया। जिसमे जवान राजेंद्र सिंह गंभीर रूप ससे घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां शुक्रवार को वह शहीद हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
seven jawans martyred in jammu kashmir during encounter of militants in last one week
जम्मू-कश्मीर में सीमा पर हुई मुठभेड़ में शहीद हुए जवान - फोटो : अमर उजाला
सुंदरबनी सेक्टर में एलओसी पर रविवार को पाकिस्तान की बैट (बार्डर एक्शन टीम) ने सेना की पेट्रोलिंग पार्टी पर घात लगाकर हमला कर दिया। हमले में सेना के तीन जवान शहीद हो गए। सुरक्षा बलों ने घुसपैठ की कोशिश को नाकाम करते हुए दो घुसपैठियों को मार गिराया। हमले में घायल एक जवान का इलाज उधमपुर कमांड अस्पताल में चल रहा है।

शहीद जवान नौशेरा, रामबन व पलावालां के रहने वाले
सुंदरबनी में घुसपैठ नाकाम करने के दौरान शहीद होने वाले तीनों जवान जम्मू-कश्मीर के रहने वाले हैं। इनमें हवलदार कौशल कुमार (निवासी-डींग, नौशेरा), लायंस नायक रंजीत सिंह (गाम-रामबन) व राइफलमैन रजत कुमार बसन (पलावालां) शामिल हैं। घायल जवान राइफलमैन राकेश कुमार (सांबा) का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
seven jawans martyred in jammu kashmir during encounter of militants in last one week
indian army - फोटो : अमर उजाला
आतंकियों ने स्नाइपर राइफल से किया सीआरपीएफ कैंप पर हमला, एसएसबी जवान शहीद
आतंकियों ने रविवार रात जम्मू-कश्मीर के त्राल में स्नाइपर राइफल का इस्तेमाल कर सीआरपीएफ कैंप में तैनात जवानों को निशाना बनाया। इसकी चपेट में आने से एसएसबी का जवान शहीद हो गया। बताया जा रहा है कि आतंकियों के पास नाइट विजन उपकरण मौजूद थे। यह पहली बार है जब आतंकियों ने स्नाइपर राइफल का इस्तेमाल किया। हमले की जिम्मेदारी जैश ने ली है। 

सूत्रों के मुताबिक इस हमले से पहले आतंकियों ने कैंप की रैकी की थी। जवानों की ड्यूटी बदलने के दौरान उनको निशाना बनाया गया। इसकी चपेट में आने से जवान विजय कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया। उन्हें अस्पताल ले जाया गया जहां उन्होंने दम तोड़ दिया। डाक्टरों के अनुसार उसके सिर में गोली लगी थी। उनकी पहचान विनय कुमार के रूप में हुई है। ड्यूटी में तैनात जवानों ने जवाबी कार्रवाई की लेकिन आतंकी अंधेरा होने के कारण भाग निकले।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed