फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ऑपरेशन जदूरा और किलूराः 16 घंटे में शकूर सहित सात आतंकियों का सफाया, सीमा पार बौखलाहट का माहौल

Sat, 29 Aug 2020 09:14 AM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Sat, 29 Aug 2020 09:14 AM IST
विज्ञापन
Pulwama and shopian Encounter, operation Zadoora and operation Killora Seven terrorists killed in 16 hours
operation Zadoora and operation Killora - फोटो : बासित जरगर

दक्षिणी कश्मीर में सुरक्षाबलों की मुस्तैदी ने आतंकी संगठनों को खात्मे के कगार पर पहुंचा दिया है। शुक्रवार शाम करीब चार बजे शोपियां के किलूरा इलाके में और देर रात करीब एक बजे पुलवामा के जदूरा इलाके में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ हुई। दोनों मुठभेड़ में सात आतंकियों को मार गिराने में सफलता मिली है। यह सुरक्षाबलों के लिए बड़ी कामयाबी है। सूत्रों का कहना है कि सुरक्षाबलों को मिली इस सफलता के चलते घाटी में मौजूद आतंकी और सीमा पार बैठे उनके आका बौखलाए हुए हैं। ऑपरेशन जदूरा और किलूरा की सफलता से आतंकियों की कमर टूट चुकी है।

अगली स्लाइड में ऑपरेशन जदूरा और किलूरा की सफलता के बारे में जानिए..
Pulwama and shopian Encounter, operation Zadoora and operation Killora Seven terrorists killed in 16 hours
operation Zadoora and operation Killora - फोटो : अमर उजाला
ऑपरेशन जादूरा

जिले के जादूरा इलाके में आतंकियों की मौजूदगी की सूचना पर सुरक्षाबलों ने इलाके की घेराबंदी कर तलाशी अभियान चलाया था। इस दौरान घेरा सख्त होने पर आतंकियों ने सुरक्षाबलों पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई से मुठभेड़ शुरू हो गई। मुठभेड़ शुरू होने के करीब आठ घंटे के अंदर सुरक्षाबलों ने तीन आतंकियों को मार गिराने में सफलता पाई। मारे गए आतंकियों के पास से एक एके-47 और दो पिस्टल बरामद हुए हैं। वहीं इस मुठभेड़ के दौरान एक जवान भी घायल हो गया। घायल जवान को उपचार के लिए सैन्य अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उपचार के दौरान जवान ने दम तोड़ दिया।

Pulwama and shopian Encounter, operation Zadoora and operation Killora Seven terrorists killed in 16 hours
operation Zadoora and operation Killora - फोटो : अमर उजाला
ऑपरेशन किलूरा

उधर, शुक्रवार शाम करीब चार बजे दक्षिणी कश्मीर के शोपियां जिले में हुई मुठभेड़ में अलबदर के जिला कमांडर शकूर पर्रे समेत चार दहशतगर्दों को मार गिराया गया। इनके पास से दो एके 47 राइफल व तीन पिस्तौल बरामद किए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Pulwama and shopian Encounter, operation Zadoora and operation Killora Seven terrorists killed in 16 hours
operation Zadoora and operation Killora - फोटो : अमर उजाला
टीए जवान के अपहरण में शामिल था अल बदर कमांडर

शोपियां में मुठभेड़ में मारा गया अल बदर का जिला कमांडर शकूर पर्रे पहले पुलिस में कांस्टेबल था। वह 2014 में कुलगाम जिले में एसपीओ नियुक्त हुआ। बाद में कांस्टेबल बन गया और अवंतीपोरा में तैनात हुआ। जब उसकी तैनाती अनंतनाग में हुई तो वहां चार सरकारी राइफल लेकर वह फरार हो गया और आतंकी संगठन में शामिल हो गया।

विज्ञापन
Pulwama and shopian Encounter, operation Zadoora and operation Killora Seven terrorists killed in 16 hours
operation Zadoora and operation Killora - फोटो : अमर उजाला

पुलिस ने बताया कि मारे गए सभी आतंकियों का लंबा आपराधिक इतिहास रहा है। वे पुलिस व सुरक्षा प्रतिष्ठानों पर हमले समेत कई आतंकी घटनाओं की योजना तथा उसे अंजाम देने में शामिल रहे हैं। पर्रे व सुहैल भट पंच के अलावा शोपियां निवासी टेरिटोरियल आर्मी (टीए) के जवान शाकिर मंजूर वागे के अपहरण में शामिल रहे थे। शाकिर की हत्या की आशंका है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed