फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   pm narendra modi address to nation after article 370 and 35A removed jammu kashmir

कश्मीर को लेकर क्या है प्रधानमंत्री का विजन, बहुत कुछ कहता है यह भाषण, जिक्र शहीद औरंगजेब का भी

Fri, 09 Aug 2019 09:20 AM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Fri, 09 Aug 2019 09:20 AM IST
सार

  • अटल जी का वह सपना अब पूरा हुआ
  • पुंछ के शहीद औरंगजेब की चर्चा
  • पुंछ के मौलवी गुलाम दीन की चर्चा
  • राजौरी की रुखसाना कौसर की चर्चा
  • जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के लोगों से अपील

विज्ञापन
pm narendra modi address to nation after article 370 and 35A removed jammu kashmir
भाषण में प्रधानमंत्री ने किया जम्मू-कश्मीर और लद्दाख का जिक्र - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को अपने भाषण में जम्मू-कश्मीर और लद्दाख का जिक्र किया। इस दौरान उन्होंने अनुच्छेद 370 हटाए जाने, कश्मीर के लोगों की भलाई, सेना के साहस-पराक्रम, जम्मू-कश्मीर पुलिस की कार्यशैली समेत अन्य कई बिंदुओं पर देश को संबोधित किया। संबोधन की शुरुआत करते हुए प्रधानमंत्री बोले- मेरे प्यारे देशवासियों, एक राष्ट्र के तौर पर, एक परिवार के तौर पर, आपने, हमने, पूरे देश ने एक ऐतिहासिक फैसला लिया है।

विज्ञापन


एक ऐसी व्यवस्था, जिसकी वजह से जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के हमारे भाई-बहन अनेक अधिकारों से वंचित थे, जो उनके विकास में बड़ी बाधा थी, वो अब दूर हो गई है। जो सपना सरदार पटेल का था, बाबा साहेब अंबेडकर का था, डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी का था, अटल जी और करोड़ों देशभक्तों का था, वो अब पूरा हुआ है।
विज्ञापन


जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में एक नए युग की शुरुआत हुई है। अब देश के सभी नागरिकों के हक भी समान हैं, दायित्व भी समान हैं। मैं जम्मू-कश्मीर के लोगों को, लद्दाख के लोगों को और प्रत्येक देशवासी को बहुत-बहुत बधाई देता हूं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

मौलवी ने 1965 की लड़ाई में पाकिस्तानी घुसपैठियों के बारे में सेना को बताया

प्रधानमंत्री ने कहा कि मैं जम्मू-कश्मीर के लोगों की सुरक्षा में तैनात अपने सुरक्षा बलों के साथियों का भी आभार व्यक्त करता हूं। प्रशासन से जुड़े सभी लोग, राज्य के कर्मचारी और जम्मू-कश्मीर पुलिस जिस तरह से स्थितियों को संभाल रही है, वो बहुत प्रशंसनीय है। आपके इस परिश्रम ने मेरा ये विश्वास और बढ़ाया है, बदलाव हो सकता है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि जम्मू-कश्मीर हमारे देश का मुकुट है। गर्व करते हैं कि इसकी रक्षा के लिए जम्मू-कश्मीर के अनेकों वीर बेटे-बेटियों ने बलिदान दिया है। अपना जीवन दांव पर लगाया है। पुंछ जिले के मौलवी गुलाम दीन, जिन्होंने 1965 की लड़ाई में पाकिस्तानी घुसपैठियों के बारे में भारतीय सेना को बताया था, उन्हें अशोक चक्र से सम्मानित किया गया था, लद्दाख के कर्नल सोनम वानंचुग जिन्होंने कारगिल की लड़ाई में दुश्मन को धूल चटा दी थी, उन्हें महावीर चक्र दिया गया था।

कहा कि राजौरी की रुखसाना कौसर, जिन्होंने एक बड़े आतंकी को मार गिराया था, उन्हें कीर्ति चक्र से सम्मानित किया गया था, पुंछ के शहीद औरंगजेब, जिनकी पिछले वर्ष आतंकियों ने हत्या कर दी थी और जिनके दोनों भाई अब सेना में भर्ती होकर देश की सेवा कर रहे हैं, ऐसे वीर बेटे-बेटियों की ये लिस्ट बहुत लंबी है।

आइए..नए भारत के साथ अब नए जम्मू-कश्मीर और लद्दाख का निर्माण करें

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि आतंकियों से लड़ते हुए जम्मू-कश्मीर पुलिस के अनेक जवान और अफसर भी शहीद हुए हैं। देश के अन्य भू-भाग से भी हजारों लोगों को हमने खोया है इन सभी का सपना रहा है- एक शांत, सुरक्षित, समृद्ध जम्मू-कश्मीर बनाने का। उनके सपने को हमें मिलकर पूरा करना है।

अनुच्छेद 370 को हटाने को लेकर उन्होंने कहा कि ये फैसला जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के साथ ही पूरे भारत की आर्थिक प्रगति में सहयोग करेगा। जब दुनिया के इस महत्वपूर्ण भू-भाग में शांति और खुशहाली आएगी, तो स्वभाविक रूप से विश्व शांति के प्रयासों को मजबूती मिलेगी।

उन्होंने कहा कि मैं जम्मू-कश्मीर के अपने भाइयों और बहनों से, लद्दाख के अपने भाइयों और बहनों से, आह्वान करता हूं.. आइए, हम सब मिलकर दुनिया को दिखा दें कि इस क्षेत्र के लोगों का सामर्थ्य कितना ज्यादा है, यहां के लोगों का हौसला, उनका जज्बा कितना ज्यादा है। आइए, हम सब मिलकर, नए भारत के साथ-साथ अब नए जम्मू-कश्मीर और नए लद्दाख का भी निर्माण करें। संबोधन के अंत में प्रधानमंत्री ने सभी को धन्यवाद दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed