फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PICS: देखिए किस तरह सीमा पार कर रहे घुसपैठिये को BSF जवानों ने किया ढेर

Tue, 22 Nov 2016 11:11 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू Updated Tue, 22 Nov 2016 11:11 PM IST
विज्ञापन
pakistani intruder killed in rspura sector
rs pura - फोटो : PTI
बीएसएफ के जवानों ने मंगलवार सुबह साढे़ चार बजे पाकिस्तानी घुसपैठिये को मार गिराया। वह आरएस पुरा सेक्टर में अंतरराष्ट्रीय सीमा के सुचेतगढ़ क्षेत्र में भारतीय क्षेत्र में की गई तारबंदी के पास पहुंच गया था।
pakistani intruder killed in rspura sector
rspura sector - फोटो : Amar Ujala
सीमा सुरक्षा बलों ने उसे रुकने के लिए कहा, लेकिन उसने ऐसा नहीं किया तो जवानों ने उसे ढेर कर दिया। बीएसएफ जवानों की फायरिंग के बाद दो और घुसपैठिए पाक क्षेत्र में भाग निकले। अंतरराष्ट्रीय सीमा पर पिछले एक माह में छठी बार घुसपैठ का प्रयास किया गया, जिसे विफल कर दिया गया।
pakistani intruder killed in rspura sector
rs pura - फोटो : Amar Ujala
मारे गए घुसपैठिये की उम्र करीब 65 वर्ष थी। उसके पास से पाकिस्तानी करेंसी, सिगरेट के पैकेट, दो चाकू, रोटी-सब्जी, पाकिस्तान के समाचार पत्र, चश्मा, माचिस, टाफियां, पेन, सोडे की एक बोतल (जो पाकिस्तान के गुजरावाला में बनी है), एक डायरी और चीनी भाषा में लिखा एक कागज मिला है। सीमा सुरक्षा बल के आईजी डीके उपाध्याय ने बताया कि मारा गया घुसपैठिया गाइड हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
pakistani intruder killed in rspura sector
rs pura - फोटो : Amar Ujala
इसके पीछे दो और लोगों को देखा गया जो जवानों द्वारा फायर करने पर पाकिस्तान क्षेत्र की ओर भाग गए। सुबह अंधेरा था और घुसपैठिया कंबल ओढे़ था। उसे मार गिराया गया है। आईजी ने बताया कि पाक घुसपैठिया अंतरराष्ट्रीय सीमा पर की गई तारबंदी से 20 मीटर की दूरी तक आ गया था। जवानों ने उसे रुकने के लिए कहा था, लेकिन वह नहीं रुका। बताया जा रहा है कि तारबंदी के नीचे एक पुली है। 
विज्ञापन
pakistani intruder killed in rspura sector
rs pura - फोटो : Amar Ujala
घुसपैठिया इसी को क्रास कर भारतीय क्षेत्र में प्रवेश करने के इरादे से आया था। इसी स्थान से तीन सौ मीटर पीछे पाकिस्तान की इनायत पोस्ट है। लगता है कि घुसपैठिया और उसके साथियों ने यहीं रात बिताई होगी। सुबह भारतीय क्षेत्र में घुसने के लिए निकल पड़े। पाक घुसपैठिया का शव आरएस पुरा उपजिला अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए लाया गया। इस दौरान एसपी हेडक्वार्टर रमेश कोतवाल, एसडीपीओ आरएस पुरा सुरेंद्र चौधरी, थाना प्रभारी समेत बीएसएफ के उच्च अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर घुसपैठिये को मार गिराए जाने के बारे में जानकारी प्राप्त की।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed