फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Pahalgam Attack: मैदान में लोगों को इकट्ठा किया... फिर आतंकियों ने बरसाईं गोलियां, हमले का नया वीडियो; देखें

Thu, 24 Apr 2025 01:00 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला, न्यूज डेस्क, नोएडा
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, नोएडा Published by: शाहरुख खान Updated Thu, 24 Apr 2025 01:00 PM IST
सार

पहलगाम में हुए आतंकी हमले से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में मैदान पर कुछ लोग बैठे हैं, जबकि उनके पास एक आतंकी खड़ा है। देखते ही देखते गोलियां चलने लगती हैं। वायरल वीडियो की अमर उजाला पुष्टि नहीं करता है। 

विज्ञापन
Pahalgam Terror Attack Terrorists Open Fire on Tourists in Pahalgam Ground, Check Video
Pahalgam Terror Attack - फोटो : वीडियो ग्रैब
जम्मू कश्मीर के पहलगाम में मंगलवार को हुए आतंकी हमले का एक नया वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में एक आतंकी पहलगाम के मैदान में पर्यटकों पर हमला करते देखा जा सकता है। चीखने-चिल्लाने की आवाज भी वीडियो में आ रही है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।


वीडियो में ज्यादा साफ नहीं दिखाई दे रहा है। वीडियो में दिख रहा है कि पहलगाम के मैदान में कुछ लोग बैठे हैं। वहां एक संदिग्ध हाथ में हथियार लिए दिखाई दे रहा है। मंगलवार को हुए हमले में आतंकियों ने 26 लोगों की नृशंस हत्या कर दी थी। जबकि 14 से ज्यादा लोग घायल हो गए हैं। 

Pahalgam Terror Attack Terrorists Open Fire on Tourists in Pahalgam Ground, Check Video
वायरल वीडियो से लिया गया - फोटो : वीडियो ग्रैब
पहलगाम ग्राउंड में आतंकी पर्यटकों पर हमला करते देखा जा सकता है। पर्यटक नीचे बैठे हैं और आतंकी खड़ा है। पहले लोगों को इकठ्ठा भी किया गया। इसके बाद गोलियों से भून दिया। वायरल वीडियो की अमर उजाला पुष्टि नहीं करता है। जांच में यह जानकारी सामने आई है कि आतंकियों ने जानबूझकर पहलगाम को ही हमले के लिए चुना था। यहां पर सुरक्षाबलों की तैनाती नहीं है। आतंकियों ने छिपने के लिए पीर पंजाल के घने जंगल में ठिकाने बना लिया। 
 
Pahalgam Terror Attack Terrorists Open Fire on Tourists in Pahalgam Ground, Check Video
हमले के बाद सुरक्षाबल - फोटो : अमर उजाला
जानकारी के अनुसार, पहलगाम के बायसरन में हुए हमले पांच से सात आतंकवादियों के शामिल होने की आशंका जताई जा रही है। प्रारंभिक जांच के अनुसार, इन आतंकियों ने पाकिस्तान में प्रशिक्षण हासिल किया। इन्हें दो स्थानीय आतंकवादियों से भी मदद मिली। उपलब्ध सबूतों के आधार पर अधिकारियों ने बताया कि मृतक पर्यटकों में से एक की पत्नी की ओर से की गई पहचान के आधार पर बिजबेहरा निवासी आदिल थोकर उर्फ आदिल गुरी की भूमिका सामने आई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Pahalgam Terror Attack Terrorists Open Fire on Tourists in Pahalgam Ground, Check Video
हमले के बाद सुरक्षाबल - फोटो : अमर उजाला
अधिकारियों का मानना है कि आदिल थोकर 2018 में पाकिस्तान गया था। वहां उसने प्रतिबंधित लश्कर-ए-ताइबा (एलईटी) आतंकवादी संगठन के साथ सशस्त्र प्रशिक्षण लिया और फिर हमलों को अंजाम देने के लिए भारत में घुसपैठ की। अधिकारियों ने बताया कि प्रत्यक्षदर्शियों को कम से कम छह से सात तस्वीरें दिखाई गई। इनमें से एक में आदिल की पहचान उस आतंकवादी के रूप में हुई, जो गोली चला रहा था। उन्होंने बताया कि घटना के बाद आतंकवादी पीर पंजाल के घने देवदार के जंगलों में गायब हो गए।
विज्ञापन
Pahalgam Terror Attack Terrorists Open Fire on Tourists in Pahalgam Ground, Check Video
हमले के बाद सुरक्षाबल - फोटो : अमर उजाला
आतंकी बॉडी कैमरा लगाए थे 
अधिकारियों ने प्रत्यक्षदर्शियों के हवाले से बताया कि आतंकवादी अपने बर्बर कृत्य को रिकॉर्ड करने के लिए बॉडी कैमरा लेकर आए थे। जांच से पता चला है कि मंगलवार को बायसरन मैदान में चार आतंकवादियों ने पर्यटकों को पंक्तिबद्ध कर नजदीक से गोलियां चलाई। वहीं कम से कम एक से तीन आतंकवादी निकटवर्ती सुरक्षाबलों पर नजर रखने के लिए रणनीतिक रूप से तैनात थे। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed