{"_id":"5bf1b13fbdec2269ab3a1aa3","slug":"militants-hideout-busted-by-security-forces-in-shopian-yarwan-forest-jammu-kashmir","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर: ठंड में जमीन के अंदर यहां रुकने की फिराक में थे आतंकी, जुटाया था खाने-पीने का यह सामान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर: ठंड में जमीन के अंदर यहां रुकने की फिराक में थे आतंकी, जुटाया था खाने-पीने का यह सामान
Mon, 19 Nov 2018 12:06 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू/श्रीनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू/श्रीनगर
Updated Mon, 19 Nov 2018 12:06 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
militants hideout
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
दक्षिणी कश्मीर के शोपियां जिले के यारवान जंगल में सुरक्षा बलों ने रविवार को आतंकी ठिकाना ध्वस्त किया। यहां से भारी मात्रा में खाद्य सामग्री तथा गर्म कपड़े बरामद किए गए हैं। ऐसे में ठंड में सुरक्षाबलों की इस कार्रवाई ने आतंकियों कमर तोड़ दी है।
2 of 5
militants hideout
- फोटो : अमर उजाला
सूचना के आधार पर सुरक्षा बलों ने जंगल में तलाशी अभियान चलाया तो जमीन के अंदर बनाए गए आतंकी ठिकाने का पता लगाने में सफलता मिली। बता दें कि हाल ही में मंगलवार को एक महिला को 20 ग्रेनेड के साथ गिरफ्तार किया गया था।
3 of 5
militants hideout
- फोटो : अमर उजाला
यहां से आटा, दाल, 100 अंडे, दूध, नमक, तेल, अचार, मसाले, सिलेंडर, गैस स्टोव, ब्रश, टूथपेस्ट, टार्च, पेंसिल सेल, 16 कंबल, मोमबत्ती, चूहे मारने की दवा आदि बरामद की गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
militants hideout
- फोटो : अमर उजाला
आतंकियों ने इस ठिकाने को ठंड के मौसम में सुरक्षाबलों से छिपने के लिए बनाया था। यहां उन्होंने हर वह सामम रखा था जोकि रोज खान-पान और जीवन यापन करने के उपयोग में आता है। ऐसे में इस हाईडआउट के खुलासे के बाद से आतंकी संगठनो में खलबली मच गई है।
विज्ञापन
5 of 5
Female terrorists
- फोटो : amar ujala
कश्मीर में हमलों के लिए आतंकी संगठन महिलाओं को कुरियर की तरह इस्तेमाल कर रहे हैं। आतंकी वारदात में महिलाओं का इस्तेमाल करना सुरक्षा बलों के लिए नई चुनौती है। सूत्रों की मानें तो खुफिया एजेंसियों ने कश्मीरी महिलाओं के पाकिस्तान आने-जाने पर नजर रखना शुरू कर दिया है। आशंका है कि आतंकी संगठन इन महिलाओं को अपना कुरियर बनाकर इस्तेमाल कर सकते हैं। कश्मीर में बीते पांच दिन में दो महिला आतंकी पकड़ी गईं। इनसे हथियारों के बारे में पूछताछ की जा रही है। खुफिया एजेंसियों के सूत्रों का कहना है कि पीओके में करीब 60 से 70 महिलाओं को आतंकी बनने की ट्रेनिंग दी जा रही है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।