फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

छात्र सम्मान समारोह में बोले LG : छात्रों का जिज्ञासू होना जरूरी, क्यों और कैसे सवाल हमेशा मन में उठने चाहिए

Thu, 10 Nov 2022 07:49 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: विमल शर्मा Updated Thu, 10 Nov 2022 07:49 PM IST
विज्ञापन
LG honored students at Amar Ujala Meritorious Student Award ceremony
जम्मू: अमर उजाला मेधावी छात्र सम्मान समारोह - फोटो : अमर उजाला

जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने कहा कि छात्रों का जिज्ञासू बनना जरूरी है। उनके मन में क्यों और कैसे सवाल हमेशा मन में उठने चाहिए। इससे उनकी मानसिक ताकत बढ़ती है। अमर उजाला मेधावी छात्र सम्मान समारोह में हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा में अपनी मेधा का परचम लहराने वाले छात्र-छात्राओं को एलजी ने सम्मानित किया।

LG honored students at Amar Ujala Meritorious Student Award ceremony
Jammu - फोटो : अमर उजाला
एलजी को अपने बीच पाकर छात्र-छात्राएं भी खुश नजर आए। उन्होंने मेधावियों को कड़ी मेहनत करने व चुनौतियों का सामना करने की सीख दी। उन्होंने कहा कि चुनौतियों का सामना करने से ही व्यक्तित्व मजबूत बनता है। उन्होंने मेधावियों से जीवन में कभी भी शॉर्टकट न अपनाने की अपील की।
LG honored students at Amar Ujala Meritorious Student Award ceremony
जम्मू: अमर उजाला मेधावी छात्र सम्मान समारोह - फोटो : अमर उजाला

मेधावी छात्र सम्मान समारोह वीरवार को शेर-ए-कश्मीर कृषि विश्वविद्यालय (स्कॉस्ट) चट्ठा जम्मू में आयोजित हुआ।कार्यक्रम मेंसिन्हा ने मेधावियों को प्रशस्ति पत्र व मेडल प्रदान किया। जम्मू-कश्मीर स्कूल बोर्ड के 10वीं व 12वीं के जम्मू, कठुआ, सांबा, उधमपुर, राजोरी, पुंछ व रामबन के मेधावी कार्यक्रम में पहुंचे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
LG honored students at Amar Ujala Meritorious Student Award ceremony
जम्मू: अमर उजाला मेधावी छात्र सम्मान समारोह - फोटो : अमर उजाला

बाबा जित्तो आडिटोरियम में आयोजित समारोह में सलाहकार आरआर भटनागर, मेयर राजिंदर शर्मा, डीडीसी अध्यक्ष भारत भूषण, स्कॉस्ट के वाइसचांसलर प्रो. जेपी शर्मा, जम्मू विश्वविद्यालय के वाइसचांसलर प्रो. उमेश राय मौजूद रहे। समारोह में मेधावियों के माता-पिता तथा अभिभावक भी मौजूद रहे।

विज्ञापन
LG honored students at Amar Ujala Meritorious Student Award ceremony
अमर उजाला छात्र सम्मान समारोह में मौजूद छात्र - फोटो : अमर उजाला

उप-राज्यपाल के हाथों सम्मानित होने पर विद्यार्थियों के साथ ही अभिभावकों में खासा उत्साह है। ज्ञात हो कि सामाजिक सरोकारों से नाता रखते हुए प्रति वर्ष अखबार के प्रसार क्षेत्र वाले राज्यों में मेधावी छात्रों का हौसला बढ़ाने के लिए अमर उजाला मेधावी छात्र सम्मान समारोह का आयोजन किया जाता है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed