देश में जनता कर्फ्यू के बीच जम्मू कश्मीर के श्रीनगर से एक ऐसी तस्वीर सामने आई हो जो काफी चिंताजनक है। कुछ बच्चों की नादानी लोगों की जान, जोखिम में डाल सकती है।
2 of 5
Janata Curfew In jammu kashmir
- फोटो : बासित जरगर
बड़ी बात यह है कि इन बच्चों की संख्या 50 से अधिक है। इतनी अधिक संख्या में बच्चों का खेल के मैदान में इकट्ठा होना काफी चिंताजनक है।
3 of 5
Janata Curfew In jammu kashmir
- फोटो : बासित जरगर
वो भी इन हालातों में जब देश के लोग कोरोना जैसी महामारी से लड़ने के लिए घरों में कैद हैं।
4 of 5
Janata Curfew In jammu kashmir
- फोटो : बासित जरगर
बता दें कि ये बच्चे श्री प्रताप सिंह कॉलेज ग्राउंड में क्रिकेट खेल रहे हैं। धारा 144 लागू होने के बावजूद बच्चे बिना किसी रोक-टोक के खेल रहे हैं।
5 of 5
Janata Curfew In jammu kashmir
- फोटो : बासित जरगर
हालांकि प्रशासन की ओर से जनता कर्फ्यू को सफल बनाए जाने के सभी पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। जो लोग घरों से बाहर निकले भी उनको अधिकारियों व पुलिस कर्मियों ने समझाया कि ऐसा करके वह खुद और अन्य लोगों को जोखिम में डाल सकते हैं। अधिकारियों की बात सुन कर लोगों ने भी उनके आदेशों व प्रधानमंत्री की अपील का पालन करना ज्यादा उचित समझा। जनता कर्फ्यू के मद्देनजर जम्मू संभाग में रघुनाथ बाजार, जीवल चौक, गांधी नगर, विक्रम चौक, बेयर हाउस आदि इलाकों में सन्नाटा पसरा हुआ है। ये शहर के वो इलाके हैं जहां भारी भीड़ रहती थी। लोगों की आवाजाही के साथ ही वाहनों की भी अच्छी-खासी भीड़ होती थी। लेकिन कोरोना वायरस के प्रकोप से बचने के लिए खुद को घरों में ही कैद रखना ज्यादा अच्छा समझा है।