फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जम्मू-कश्मीर: ग्रामीणों में दहशत का माहौल, खेतों में मिला पाकिस्तान से आया गुब्बारा

Thu, 28 Feb 2019 01:15 PM IST
Pranjal Dixit न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: Pranjal Dixit Updated Thu, 28 Feb 2019 01:15 PM IST
विज्ञापन
jammu-kashmir: high alert on line of control and international border, people shifting in bunkers
सरहद पर तनाव - फोटो : Amar Ujala
पुलवामा में हुए आतंकी हमले के बाद पाकिस्तान व भारत के बीच चल रहे तनाव के चलते सीमावर्ती  क्षेत्र में अलर्ट जारी कर दिया गया है। इससे ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। इसके बाद भी लोग पाकिस्तान से आरपार करने की मांग कर रहे हैं। गुरुवार को सुचेतगढ़ गांव के ग्रामीणों काफी दहशत देखी गई और ऐसा ग्रामीणों ने भी माना। गांव के प्रीतम चंद, अंकुश चौधरी, बिहारी लाल, प्रवीण कुमार, विजय कुमार, सरदारी लाल का कहना है कि हालांकि प्रशासन की ओर से गांव खाली करने का कोई आदेश जारी नहीं किया गया पर अधिकतर ग्रामीण अपने परिवार के लोगों को अपने सगे- संबंधियों के यहां सुरक्षित स्थानों पर पहुंचा रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि सीमा सुरक्षा बल ने लोगों को घरों के भीतर रहने के साथ छतों पर नहीं जाने को कहा है। उन्होंने कहा कि जब भी पाकिस्तान से तनाव होता है तो सबसे अधिक परेशानियों को सामना सीमावर्ती ग्रामीणों को करना पड़ता है। अब समय गंवाए बिना पाकिस्तान को कड़ा जवाब दिया जाना चाहिए ताकि रोज-रोज हालत खराब होने पर पाकिस्तान के रवैये में सुधार आए।


 
jammu-kashmir: high alert on line of control and international border, people shifting in bunkers
pakistan balloon
गांव बाजे चक्क में खेतों में मिला पाकिस्तान से आया गुब्बारा 
आरएस पुरा के गांव बाजे चक्क में एक युवक को खेतों में पड़ा गुब्बारा मिला। इस पर चांद व तारे के निशान होने के साथ उस पर पाकिस्तान लिखा हुआ है। गुरुवार को गांव के युवक सचिन कुमार ने खेतों से गुब्बारा मिलने के बारे ग्रामीणों को जानकारी दी। आरएस पुरा पुलिस ने पाक क्षेत्र से गुब्बारा आने की कोई पुष्टि नहीं की है।

 
jammu-kashmir: high alert on line of control and international border, people shifting in bunkers
- फोटो : amar ujala
पर्यटकों के लिए बंद किया बॉर्डर 
अंतरराष्ट्रीय सीमा पर भारत-पाकिस्तान बॉर्डर को बंद करने के बाद गुरुवार को काफी संख्या में दूसरे राज्यों से पहुंचे पर्यटकों को बिना बॉर्डर देखे लौटना पड़ा। पर्यटन विभाग द्वारा सीमा के साथ कार्यालय बंद रहने के साथ वहां पर कैंटीन भी बंद रही। लोकल लोगों द्वारा जरूर चाय, होटल आदि खोल कर रखे गए लेकिन उनका कहना है कि भारत व पाकिस्तान में उपजे तनाव के बाद सीमा सुरक्षा बलों ने बॉर्डर बंद रखने का फैसला किया।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
jammu-kashmir: high alert on line of control and international border, people shifting in bunkers
border
दहशत में युद्ध की आशंका
पुलवामा हमले के बाद भारत-पाक देशों के बीच बनी तनाव की स्थिति से हर तरफ  दहशत का माहौल बना हुआ है। लोगों को इस दहशत के माहौल में युद्ध की आशंका हो रही है। लोगों को यह भी आभास हो रहा है कि अगर दोनों देशों के बीच युद्ध शुरू हुआ तो उसके परिणाम क्या होंगे, यह भविष्य ही तय करेगा। बुधवार सुबह नौशेरा अग्रिम क्षेत्र में भारतीय सीमा को पार कर आए पाकिस्तान के लड़ाकू विमानों ने इस आपसी युद्ध की आशंका को और गहरा बना दिया है। हालांकि भारतीय सीमा में घुस आए पाक लड़ाकू विमानों में से एक को सेना ने मार गिराया। पाक के इस दुस्साहस को देखते हुए लोग दहशत में हैं। क्षेत्र के लोगों में युद्ध की चर्चा जोरों पर चल रही है। 

 
विज्ञापन
jammu-kashmir: high alert on line of control and international border, people shifting in bunkers
border
खेतों में जाने से परहेज कर रहे ग्रामीण
पुलवामा हमले से उत्पन्न हुए हालात के बाद वायु सेना की स्ट्राइक से अरनिया क्षेत्र में दहशत का माहौल बन चुका है। इसके चलते लोगों ने सीमा से सटे अपने खेतों में जाने से भी परहेज करना शुरू कर दिया है। हालांकि अभी तक क्षेत्र में ऐसा कुछ भी घटित नहीं हुआ, जिससे से दहशत महसूस की जाए। सीमा पर तैनात प्रहारियों ने भी किसी को खेतों में जाने से नहीं रोका है, मगर फिर भी मौजूदा स्थिति को देखते हुए लोगों में दहशत जरूर है। 
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed