फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Baramulla Election: कड़ी सुरक्षा के बीच बारामुला में मतदान, उत्तरी कश्मीर में लोकतंत्र के पर्व की तस्वीरें

Mon, 20 May 2024 11:32 AM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाल नेटवर्क, बारामुला
अमर उजाल नेटवर्क, बारामुला Published by: kumar गुलशन कुमार Updated Mon, 20 May 2024 11:32 AM IST
सार

Baramulla Lok Sabha Election Update : बारामुला निर्वाचन क्षेत्र उत्तरी कश्मीर के तीन जिले बारामुला, कुपवाड़ा और बांदीपोरा की 18 विधानसभा क्षेत्रों में फैला हुआ है। इसमें बडगाम के दो खंड भी शामिल हैं, जिन्हें दो साल पहले परिसीमन आयोग की सिफारिशों के बाद शामिल किया गया।

विज्ञापन
jammu kashmir baramulla Lok Sabha Election Phase 5 voting continue amid tight security
बांदीपोरा में जारी मतदान की तस्वीरें - फोटो : बासित जरगर

कड़ी सुरक्षा के बीच उत्तरी कश्मीर की बारामुला सीट पर सुबह सात बजे लोकतंत्र के पर्व की शुरुआत हुई। बारामुला निर्वाचन क्षेत्र उत्तरी कश्मीर के तीन जिले बारामुला, कुपवाड़ा और बांदीपोरा की 18 विधानसभा क्षेत्रों में फैला हुआ है। इसमें बडगाम के दो खंड भी शामिल हैं, जिन्हें दो साल पहले परिसीमन आयोग की सिफारिशों के बाद शामिल किया गया।

jammu kashmir baramulla Lok Sabha Election Phase 5 voting continue amid tight security
बांदीपोरा में जारी मतदान की तस्वीरें - फोटो : बासित जरगर

चुनाव आयोग के अधिकारियों के अनुसार, 17.37 लाख लोग 2,103 मतदान केंद्रों पर वोट डालने के पात्र हैं। 100 वर्ष से अधिक आयु के 527 व्यक्ति अपने मताधिकार का प्रयोग करने के पात्र हैं। इसमें 8,75,831 (8.75 लाख) पुरुष और 8,62,000 (8.62 लाख) महिला मतदाता हैं। इसके अलावा 34 थर्ड जेंडर से हैं। 17,000 से अधिक मतदाता दिव्यांग व्यक्ति हैं।

jammu kashmir baramulla Lok Sabha Election Phase 5 voting continue amid tight security
बांदीपोरा में जारी मतदान की तस्वीरें - फोटो : बासित जरगर

चुनाव के सुचारू संचालन को सुनिश्चित करने के लिए रिजर्व सहित 8,000 से अधिक मतदान कर्मचारियों को मतदान केंद्रों पर तैनात किया गया है। 28 मतदान केंद्र कुपवाड़ा और बारामुला जिलों के सीमावर्ती क्षेत्रों में स्थित हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
jammu kashmir baramulla Lok Sabha Election Phase 5 voting continue amid tight security
बांदीपोरा में जारी मतदान की तस्वीरें - फोटो : बासित जरगर

मतदान सुबह 7:00 बजे से शुरू हुआ है, जो शाम 6:00 बजे तक जारी रहेगा। 18 पिंक पोलिंग स्टेशन महिलाओं के लिए विशेषकर बनाए गए हैं। 17 विशेष रूप से दिव्यांग और 18 युवाओं के लिए, पर्यावरण पर संदेश फैलाने के लिए 21 ग्रीन पोलिंग स्टेशन स्थापित किए हैं।

विज्ञापन
jammu kashmir baramulla Lok Sabha Election Phase 5 voting continue amid tight security
बांदीपोरा में जारी मतदान की तस्वीरें - फोटो : बासित जरगर

बारामुला सीट पर नेशनल कॉन्फ्रेंस (नेकां) के उमर अब्दुल्ला, पीपुल्स कॉन्फ्रेंस के सज्जाद लोन, जेल में बंद इंजिनियर राशिद सहित चौदह स्वतंत्र उम्मीदवार मैदान में हैं। इनमें से दो महिलाएं भी शामिल हैं। उत्तरी कश्मीर सीट में परंपरागत रूप से मध्य और दक्षिण कश्मीर के क्षेत्रों की तुलना में अधिक मतदान हुआ है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed