फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Umran Malik: रफ्तार के बादशाह का सपना साकार, टीम इंडिया में मिली जगह, मिल रही जमकर बधाईयां

Sun, 22 May 2022 08:51 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: kumar गुलशन कुमार Updated Sun, 22 May 2022 08:51 PM IST
सार

अगले महीने होने वाली दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पांच मैचों की टी-20 सीरीज के लिए टीम इंडिया में जम्मू के तेज गेंदबाज उमरान मलिक का भी चयन हुआ है। इस पर सोशल मीडिया और उनके घर पर उन्हें जमकर बधाई मिल रही है। 

विज्ञापन
Jammu fastest bowler Umran Malik selected in Team India For South Africa t20i series
उमरान मलिक - फोटो : IPL/BCCI

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ अगले महीने होने वाली पांच मैचों की टी-20 सीरीज के लिए टीम इंडिया की घोषणा हो चुकी है। इसमें जम्मू के तेज गेंदबाज उमरान मलिक का भी चयन हुआ है। उनके चयन की सूचना मिलते ही सोशल मीडिया और उनके घर पर बधाई देने वालों का तांता लगना शुरू हो गया है। उमरान को मिली इस सफलता के लिए जम्मू में हर क्रिकेट प्रेमी के दिल में खुशी है। यह पहली बार होगा जब उमरान देश के लिए खेलेंगे। अब हर कोई मलिक को भारत के लिए खेलते हुए प्रदेश और देश का नाम रोशन करते हुए देखना चाहता है।

Jammu fastest bowler Umran Malik selected in Team India For South Africa t20i series
उमरान मलिक - फोटो : IPL/BCCI

उमरान मलिक का सपना रहा है कि वो भारत के लिए खेलें। अब दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ उनका ये सपना पूरा होने जा रहा है। इस बार आइपीएल में उमरान ने 13 मैचों में 21 विकेट लेकर अपनी गेंदबाजी से सबको चौंकाया है। गुजरात के खिलाफ उनकी तरफ से लिए गए 5 विकेट ने तो उन्हें रातों-रात भारतीय तेज गेंदबाजी का नया हीरो बना दिया है।

Jammu fastest bowler Umran Malik selected in Team India For South Africa t20i series

इस बार आईपीएल में उमरान मलिक ने 156.9 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से गेंद फेंकी। यह आईपीएल 2022 की सबसे तेज गेंद रही। उमरान इससे पहले भी लगभग 155 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से गेंदबाजी कर चुके हैं। इस आईपीएल में कई बार उमरान मलिक ने लगातार 150 से ज्यादा की गति से गेंदबाजी की।

विज्ञापन
विज्ञापन
Jammu fastest bowler Umran Malik selected in Team India For South Africa t20i series
उमरान मलिक - फोटो : IPL/BCCI

दक्षिण अफ्रिका के खिलाफ टी-20 सीरीज के लिए केएल राहुल कप्तान बनाए गए हैं। यह बतौर कप्तान राहुल की तीसरी सीरीज होगी। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ घरेलू टी-20 सीरीज की शुरुाआत नौ जून से होगी और यह 19 जून तक खेला जाएगा। इसके मैच दिल्ली, कटक, विशाखापट्टनम, राजकोट और बेंगलुरु में खेले जाएंगे। 

ऐसी है टी20 टीम
केएल राहुल (कप्तान), ऋतुराज गायकवाड़, ईशान किशन, दीपक हुड्डा, श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत (उपकप्तान/विकेटकीपर), दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, वेंकटेश अय्यर, युजवेन्द्र चहल, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, रवि बिश्नोई, भुवनेश्वर कुमार, हर्षल पटेल, आवेश खान, अर्शदीप सिंह, उमरान मलिक।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed