फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जम्मू बस स्टैंड पर ग्रेनेड हमला करने वाले आतंकी का हिजबुल कनेक्शन

Thu, 07 Mar 2019 07:52 PM IST
अभिषेक त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: अभिषेक त्यागी Updated Thu, 07 Mar 2019 07:52 PM IST
विज्ञापन
Jammu Bus Stand Grenade Blast: Hizbul Militant Yasir Javed Bhatt arrested from Kulgam
आतंकी यासिर जावेद भट उर्फ अरहान - फोटो : अमर उजाला
जम्मू बस स्टैंड पर हुए हैंडग्रेनेड हमले की साजिश आतंकी संगठन हिज्बुल मुजाहिदीन ने रची थी। जम्मू कश्मीर पुलिस ने हिज्बुल कमांडर फारूक अहमद भट्ट के इशारे पर हमले को अंजाम देने वाले यासिर भट्ट को गिरफ्तार कर लिया है। यासिर हमले को अंजाम देने के बाद नगरोटा के रास्ते शहर से बाहर भागने की फिराक में था।

Jammu Bus Stand Grenade Blast: Hizbul Militant Yasir Javed Bhatt arrested from Kulgam
आईजी मनीष सिन्हा - फोटो : अमर उजाला
आईजी मनीष सिन्हा ने पत्रकारवार्ता के दौरान बताया कि हमले के बाद कई टीमों को एक्टिव किया गया था। इस दौरान पुलिस टीम ने नगरोटा टोल पोस्ट पर खानापुरा निवासी यासिर जावेद भट उर्फ अरहान को गिरफ्तार किया। पूछताछ के दौरान उसने कबूल किया कि वह जम्मू बस स्टैंड पर आतंकी हमले को अंजाम देकर फरार होने वाला था। जिसे पुलिस ने नगरोटा पर लगे नाके से पकड़ा है। 

 
Jammu Bus Stand Grenade Blast: Hizbul Militant Yasir Javed Bhatt arrested from Kulgam
jammu bus stand blast - फोटो : अमर उजाला
यासिर ने पुलिस को बताया कि कुलमाग जिले के हिज्बुल मुजाहिदीन कमांडर फारूक अहमद भट्ट उर्फ उमर ने उसे जम्मू बस स्टैंड हमले की जिम्मेदारी सौंपी थी। साथ में भट ने ही उसे हमले के लिए हैंडग्रेनेड दिया था। वह शुक्रवार सुबह जम्मू पहुंचा, इसके बाद आतंकी साजिश को अंजाम देकर मौके से फरार हो गया।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Jammu Bus Stand Grenade Blast: Hizbul Militant Yasir Javed Bhatt arrested from Kulgam
jammu bus stand blast - फोटो : अमर उजाला
आईजी मनीष सिन्हा के मुताबिक शुक्रवार दोपहर हुए इस हमले में 33 लोग गंभीर रूप से घायल हुए। इसमें से हरिद्वार निवासी एक 17 वर्षीय मोहम्मद शारिक की उपचार के दौरान मौत हो गई। उन्होंने बताया कि घायलों में 10 जम्मू संभाग, 11 कश्मीर संभाग और 9 अन्य राज्य के शामिल है। वहीं दो की पहचान नहीं हो पाई है। 

 
विज्ञापन
Jammu Bus Stand Grenade Blast: Hizbul Militant Yasir Javed Bhatt arrested from Kulgam
jammu bus stand blast - फोटो : अमर उजाला
पाक के इशारे पर जम्मू को सॉफ्ट टारगेट बनाने की साजिश
कश्मीर में ऑपरेशन ऑल आउट के तहत सख्ती के बाद पाकिस्तान के इशारे पर आतंकी संगठनों ने अपना दायरा बढ़ाते हुए जम्मू को फिर से सॉफ्ट टारगेट बनाने की साजिश रची है। इनपुट है कि इसी साजिश के तहत जम्मू में इसके स्लीपर सेल तथा ओजीडब्ल्यू सक्रिय हैं। अब कश्मीर से आतंकी भेजकर हमले करवाए जाने लगे हैं। खुफिया एजेंसियों से जुड़े सूत्रों का कहना है कि इधर बीच जम्मू संभाग में आतंकी गतिविधियां बढ़ी हैं। खासकर हिजबुल मुजाहिदीन ने अपना नेटवर्क फिर से खड़ा करने की कोशिशें शुरू की हैं। इसके तहत किश्तवाड़, डोडा, राजोरी के साथ ही जम्मू भी निशाने पर है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed