{"_id":"5fc1f8e45572f0248f4309a2","slug":"jammu-and-kashmir-voting-for-first-phase-of-district-development-council-ddc-elections-article-370-and-35a","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर: 370 हटने के बाद पहली बार चुनाव, तस्वीरों में देखें मतदान को लेकर उत्साह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर: 370 हटने के बाद पहली बार चुनाव, तस्वीरों में देखें मतदान को लेकर उत्साह
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: शाहरुख खान
Updated Sat, 28 Nov 2020 12:44 PM IST
विज्ञापन
1 of 11
मतदान के लिए लाइन में लगे मतदाता
- फोटो : बासित जरगर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
अनुच्छेद 370 और 35ए हटने व केंद्र शासित प्रदेश बनने के बाद जम्मू-कश्मीर में पहली बार जिला विकास परिषद (डीडीसी) चुनाव हो रहे हैं। खास बात यह है कि अनुच्छेद 370 की बहाली के लिए बने गुपकार गठबंधन में शामिल नेशनल कांफ्रेंस, पीडीपी एवं पीपुल्स कांफ्रेंस पहली बार मिलकर चुनाव मैदान में उतरे है।
2 of 11
मतदान के लिए लाइन में लगे मतदाता
- फोटो : बासित जरगर
राष्ट्रीय दल भाजपा और कांग्रेस भी मैदान में हैं। डीडीसी चुनाव आठ चरणों में होंगे। 19 दिसंबर को आखिरी चरण होगा। 22 दिसंबर को काउंटिंग होगी। वहीं, आज डीडीसी और पंचायत एवं शहरी निकाय के उपचुनाव के लिए पहले चरण की वोटिंग हुई। मतदान सुबह सात बजे शुरू हुआ लेकिन ठंड की वजह से मतदाताओं में कम उत्साह देखने को मिला।
3 of 11
मतदान के लिए लाइन में लगे मतदाता
- फोटो : बासित जरगर
पहले चरण में 1,475 प्रत्याशियों की किस्मत दांव पर है। पहले चरण में 296 प्रत्याशी डीडीसी चुनाव में अपनी चुनावी किस्मत आजमा रहे हैं जिनमें से 172 प्रत्याशी कश्मीर घाटी के है जबकि 124 उम्मीदवार जम्मू क्षेत्र में खड़े हैं। पंचायत उपचुनाव में 899 प्रत्याशी पंच के लिए लड़ रहे हैं जबकि 280 प्रत्याशी सरपंच का चुनाव लड़ रहे हैं। मतदान के लिए 2,644 मदतान केंद्र बनाए गए हैं और पहले चरण में 7,03,620 मतदाता पंजीकृत हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 11
मतदान के लिए लाइन में लगे मतदाता
- फोटो : बासित जरगर
प्रशासनिक स्तर पर मतदान सफल बनाने के लिए कड़े सुरक्षा प्रबंध किए गए हैं। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने कहा कि कड़ी सुरक्षा में मतदान हो रहा है। शांतिपूर्ण तरीके से मतदान हुआ।
विज्ञापन
5 of 11
जिला विकास परिषद की 43 सीटों पर मतदान
- फोटो : एएनआई
जम्मू-कश्मीर के उधमपुर में डीडीसी चुनाव के पहले चरण में वोटिंग करने के बाद मतदाताओं में उत्साह देखा गया। उधमपुर में एक बूथ पर वोटिंग की तस्वीरें
Udhampur: Voting for the first phase of District Development Council (DDC) elections is underway in Jammu and Kashmir
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।