फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जम्मू-कश्मीर: ओमिक्रॉन की दस्तक के बाद बाजारों में भीड़, कोरोना नियमों का नहीं हो रहा पालन, देखिए तस्वीरें

Wed, 22 Dec 2021 04:32 PM IST
करिश्मा चिब अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: करिश्मा चिब Updated Wed, 22 Dec 2021 04:32 PM IST
विज्ञापन
Jammu and Kashmir: Markets crowded after Omicron's knock, Corona rules are not being followed, see photos
जम्मू-कश्मीर में कोरोना - फोटो : निखिल मेहता

जम्मू-कश्मीर में कोविड के नए प्रारूप ओमिक्रॉन ने दस्तक दे दी। एनसीडीसी (नेशनल सेंटर फार डिजीज कंट्रोल) दिल्ली ने जम्मू क्लस्टर में ओमिक्रॉन के तीन मामलों की पुष्टि की है। दो महिलाएं तालाब तिल्लो बोहड़ी और एक छात्रा बनतालाब क्षेत्र से संक्रमित मिली है। तीनों में से किसी का भी विदेश यात्रा का इतिहास नहीं है। तीनों बिना लक्षण वाले संक्रमित थे, लेकिन दिल्ली से रिपोर्ट में देरी आने के कारण आशंका है कि इन तीनों से संक्रमण आगे फैल गया है। इन पीड़ितों के सैंपल जांच के लिए 30 नवंबर को दिल्ली भेजे गए थे। वहीं, प्रदेश में ओमिक्रॉन के मामलों की पुष्टि के बाद अलर्ट जारी किया गया है। बुधवार से प्रभावित क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर आरटी-पीसीआर कोविड परीक्षण अभियान चलाया जाएगा। इसके बाद भी लोगों में सर्तकता नहीं बढ़ी। बाजारों और अन्य जगहों में लोगों  की भीड़ दिन-प्रतिदिन बढ़ती हुई नजर आ रही है। स्थानीय स्तर पर नए प्रारूप के जो मामले मिल रहे हैं उनके इतिहास में अधिकांश शादी विवाह समारोह में शामिल होने के बाद संक्रमण की चपेट में आए। लेकिन उनके गंभीर लक्षण न होने के कारण वे सीधे पकड़ में नहीं आ सके। आरटी-पीसीआर परीक्षण में संक्रमित मिलने के बाद ऐसे संक्रमितों के रैंडम सैंपल परीक्षण के लिए निरंतर दिल्ली भेजे जा रहे हैं। दिल्ली से रिपोर्ट मिलने में देरी से कोविड प्रबंधन तंत्र को तत्काल सक्रिय बनाना चुनौती बना हुआ है। स्वास्थ्य व चिकित्सा शिक्षा विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव विवेक भारद्वाज ने ओमिक्रॉन के तीनों मामलों की पुष्टि करते हुए बताया कि वेरिएंट को फैलने को रोकने के लिए सभी उचित कदम उठाए जा रहे हैं। इसके लिए प्रदेश स्तर पर दिशा निर्देश जारी किए गए हैं। संदिग्ध और संक्रमित मामलों की निगरानी बढ़ाई गई है। आरटी-पीसीआर कोविड परीक्षण क्षमता बढ़ाई जा रही है। 



Jammu and Kashmir: Markets crowded after Omicron's knock, Corona rules are not being followed, see photos
जम्मू-कश्मीर में कोरोना - फोटो : निखिल मेहता

20 से 25 दिन बाद मिल रही रिपोर्ट 
जम्मू-कश्मीर में जिनोम सिक्वेंसिंग की सुविधा न होने के कारण ओमिक्रॉन जैसे नए स्वरूप के मामलों की पहचान करने में देरी हो रही है। प्रदेश के संक्रमित मामलों की जिनोम सिक्वेंसिंग के लिए इन्हें दिल्ली स्थित एनसीडीसी में भेजा जा रहा है। रिपोर्ट 20 से 25 दिन में मिल रही है। जिससे नए वेरिएंट के मामलों की पहचान करने में देरी हो रही है।

Jammu and Kashmir: Markets crowded after Omicron's knock, Corona rules are not being followed, see photos
जम्मू-कश्मीर में कोरोना - फोटो : निखिल मेहता

नतीजतन संक्रमित व्यक्ति से वायरस अन्य लोगों तक पहुंच रहा है। इन तीनों नए मामलों की पुष्टि होने के बाद आशंका है कि ओमिक्रॉन वैरिएंट स्थानीय स्तर पर फैल चुका है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Jammu and Kashmir: Markets crowded after Omicron's knock, Corona rules are not being followed, see photos
कोरोना में जम्मू-कश्मीर का बाजार - फोटो : संजय कुमार

प्रदेश में 104 संक्रमित, जम्मू में एक की मौत 
जम्मू-कश्मीर में मंगलवार को कोविड के 104 नए संक्रमित मामले मिले। पिछले चौबीस घंटे में कोविड संक्रमण से पीड़ित होने के कारण जीएमसी जम्मू में भर्ती बूटा नगर जानीपुर निवासी 62 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। बताया जाता है कि मृतक ने कोविड टीकाकरण की कोई खुराक नहीं ली थी और उसे कई शारीरिक समस्याएं थीं।

विज्ञापन
Jammu and Kashmir: Markets crowded after Omicron's knock, Corona rules are not being followed, see photos
कोरोना में जम्मू-कश्मीर का बाजार - फोटो : संजय कुमार

प्रदेश में राजधानी श्रीनगर में सर्वाधिक 40 मामले मिले हैं। कुपवाड़ा में 15, जम्मू में 18 नए संक्रमित मामले मिले हैं। प्रदेश में वर्तमान में 1327 सक्रिय मामले हैं। अब तक जम्मू-कश्मीर में 4514 लोगों की कोविड से मौत हो चुकी है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी जम्मू डॉ. जेपी सिंह ने बताया कि नए ओमिक्रॉन मामले वाले क्षेत्रों में आरटी-पीसीआर कोविड परीक्षण अभियान चलाया जाएगा। 

यह भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर: सरकारी अस्पतालों में ऑक्सीजन की अभूतपूर्व क्षमता, प्रदेश में 139 ऑक्सीजन जनरेशन प्लांट स्थापित

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed