फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कश्मीर में 'इस्राइली मॉडल' की चर्चा पर बवाल, कश्मीरी पंडितों में उबाल, कठघरे में भाजपा सरकार

Sat, 30 Nov 2019 11:21 AM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Sat, 30 Nov 2019 11:21 AM IST
विज्ञापन
Israeli Model in Jammu and Kashmir Israeli settlements, discussion of 'Israeli model' in Kashmir
संदीप चक्रवर्ती, बेंजामिन नेतन्याहू - फोटो : सोशल मीडिया

अमेरिका में भारतीय महावाणिज्यदूत संदीप चक्रवर्ती की तरफ से कश्मीर घाटी की तुलना इस्राइल के गठन से किए जाने से कश्मीरी पंडितों में उबाल है। उनका कहना है कि सरकार कश्मीरी पंडितों के पुनर्वास के लिए ठोस कदम तो नहीं उठा रही है, लेकिन दो समुदायों में मतभेद पैदा करने का काम कर रही है। चेताया कि यदि जरूरत पड़ी तो कश्मीरी विस्थापित भाजपा की विचारधारा का विरोध करेंगे।



 

Israeli Model in Jammu and Kashmir Israeli settlements, discussion of 'Israeli model' in Kashmir
बेंजामिन नेतन्याहू(फाइल फोटो) - फोटो : Social Media

रिकॉन्सिलिएशन, रिटर्न एंड रिहैबिलिटेशन ऑफ जम्मू-कश्मीर माइग्रेंट के चेयरमैन सतीश महलदार ने कहा कि कश्मीरी पंडित इस बयान का कड़ा विरोध करते हैं। 1990 से पहले कश्मीरी एक समाज में एक साथ रहते थे। हमारी भाषा, संस्कृति सब एक जैसी ही थी। महावाणिज्यदूत के बयान में उनकी विचित्र और संकीर्ण मानसिकता झलक रही है। अगर भाजपा सरकार के नेतृत्व में एनडीए सरकार भी यही सोच रखती है तो बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है।
 

Israeli Model in Jammu and Kashmir Israeli settlements, discussion of 'Israeli model' in Kashmir
बेंजामिन नेतन्याहू सेना के साथ - फोटो : Social Media

उन्होंने कहा कि ऐसा लगता है कि मौजूदा सरकार कश्मीरी पंडित समुदाय की दुर्दशा का फायदा उठा रही है। जब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पाकिस्तान से लड़ने की बात आती है तब भारत कश्मीरी पंडितों को हथियार की तरह इस्तेमाल करता है। लेकिन जब असल में कुछ करने की बात आती है तो कश्मीरी पंडितों के पुनर्वास के मुद्दे को हमेशा से नजरअंदाज किया जाता है। उन्होंने कहा कि सरकार अंतर समुदाय संवाद और पारस्परिक विचार-विमर्श के लिए कुछ भी नहीं कर रही है। लेकिन इस तरह के बयान देकर दो समुदायों में मतभेद पैदा करने का काम कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Israeli Model in Jammu and Kashmir Israeli settlements, discussion of 'Israeli model' in Kashmir
इस्राइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू - फोटो : Social Media

महलदार ने कहा कि हमारी सरकार से मांग है कि वे माइग्रेंट लोगों के पुनर्वास के लिए जल्द ही कोई ठोस कदम उठाए। इसके साथ ही इस तरह के बयानों पर भी रोक लगाई जाए। उन्होंने कहा कि अगर हमारी मांगे पूरी नहीं की गई तो पूरे भारत में कश्मीरी माइग्रेंट भारतीय जनता पार्टी की विचारधारा का विरोध करेंगे।

 

विज्ञापन
Israeli Model in Jammu and Kashmir Israeli settlements, discussion of 'Israeli model' in Kashmir
संदीप चक्रवर्ती - फोटो : Social Media

क्या कहा था महावाणिज्यदूत ने
महावाणिज्यदूत संदीप चक्रवर्ती ने कश्मीरी पंडितों के समूह की मौजूदगी वाले निजी समारोह में कहा कि वे जल्द ही घाटी में लौट सकते हैं, क्योंकि जब इस्राइली लोग ऐसा कर सकते हैं, हम भी ऐसा कर सकते हैं। इस दौरान उन्होंने ‘इस्राइली मॉडल’ का जिक्र किया। उन्होंने कहा, मुझे यकीन है कि जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा से जुड़े हालात सुधरेंगे।
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed