PIX: 36 घंटे चला ‘आपरेशन तंगधार’ 4 आतंकी ढेर
उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा जिले के तंगधार सेक्टर में रविवार सुबह से शुरू भीषण मुठभेड़ में सेना ने चार आतंकियों को मार गिराने में सफलता प्राप्त की है। करीब 36 घंटे तक चली इस मुठभेड़ में एक स्थानीय नागरिक की भी मौत हुई है। सोमवार सुबह इस ऑपरेशन को अंजाम देने के लिए चार पैरा के करीब 30 कमांडो एयर ड्राप किए गए।
PIX: 36 घंटे चला ‘आपरेशन तंगधार’ 4 आतंकी ढेर
जम्मू-कश्मीर पुलिस के कुपवाड़ा जिले के एसपी राहुल मलिक ने बताया कि मुठभेड़ में चार आतंकी मारे गए हैं। एक स्थानीय नागरिक भी मुठभेड़ के दौरान मारा गया है। मुठभेड़ स्थल पर तलाशी अभियान खत्म हो चुका है। पर आसपास के क्षेत्रों में अभी भी आतंकियों की तलाश जारी है।
PIX: 36 घंटे चला ‘आपरेशन तंगधार’ 4 आतंकी ढेर
एसपी राहुल मलिक ने बताया कि मुठभेड़ के दौरान कई स्थानीय लोग मौके पर फंस गए थे, जिन्हें बाद में सुरक्षित बाहर निकाला गया। सुरक्षा बलों ने घटनास्थल से चार एके-47 और एक यूबीजीएल बरामद किया।
PIX: 36 घंटे चला ‘आपरेशन तंगधार’ 4 आतंकी ढेर
रविवार को उस समय मुठभेड़ शुरू हुई, जब चार से पांच आतंकियों के एक ग्रुप ने तंगधार में स्थित 328 फील्ड सर्जिकल सेंटर (एफएससी) में घुसने की कोशिश की। हथियारों से लैस आतंकियों ने अंधाधुंध गोलियां चलाईं, जिसका वहां तैनात सेना के जवानों ने मुंहतोड़ जवाब दिया। इसके बाद भीषण मुठभेड़ शुरू हुई।
PIX: 36 घंटे चला ‘आपरेशन तंगधार’ 4 आतंकी ढेर
कयूम सोपोर निवासी है और बीते छह वर्षों से हिजबुल के लिए सक्रिय है। सुरक्षा एजेंसियों को मिल इनपुट के मुताबिक इन प्रशिक्षु आतंकियों की मदद से हिजबुल अन्य आतंकी संगठनों की मदद से अमरनाथ यात्रा में खलल डालने की साजिश भी कर रहा है। बताया जा रहा है कि अमरनाथ यात्रा समाप्त होने के बाद इन प्रशिक्षु आतंकियों को पूरी ट्रेनिंग के लिए पीओके के आतंकी प्रशिक्षण केंद्रों में भी भेजा जा सकता है।