फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कत्ल...जिससे सब सिहर उठे: गांव में था ईद का उत्सव, खेत में भाई के साथ पत्नी का गला रेत रहा था पति

Thu, 22 Jul 2021 05:02 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रियासी/जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रियासी/जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Thu, 22 Jul 2021 05:02 PM IST
विज्ञापन
husband with his brother killed wife brutally in reasi jammu kashmir
हत्यारोपी - फोटो : अमर उजाला

जम्मू संभाग में रियासी जिले के थाना चसाना में बुधवार को हुई महिला की हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। इस वारदात को महिला के पति ने अपने भाई के साथ मिलकर अंजाम दिया था। दोनों ने मिलकर धारदार हथियार से महिला की बेरहमी से हत्या की थी। जिसके बाद खुंदरधन निवासी मंजूर अहमद पुत्र मोहम्मद अब्दुल्ला ने पुलिस को बहन शमीम अख्तर(22 साल) की हत्या की सूचना दी थी।



शमीम की शादी करीब तीन साल पहले शब्बीर से हुई थी। जिसके कुछ समय बाद दोनों के रिश्ते में खटास आनी शुरू हो गई। शब्बीर ने पत्नी को वापस उसके माता-पिता के घर भेज दिया। बुधवार को जब वह खेत में मवेशी(जानवर) चरा रही थी, तभी उसका पति मोहम्मद शब्बीर अपने भाई के साथ आ धमका। इससे पहले शमीम कुछ समझ पाती दोनों ने धारदार हथियार से उसकी गर्दन काट दी। शमीम की मौके पर ही मौत हो गई। वारदात को अंजाम देने के बाद दोनों आरोपी फरार हो गए।
 

husband with his brother killed wife brutally in reasi jammu kashmir
हत्यारोपी - फोटो : अमर उजाला

ईद के पर्व के चलते गांव में उत्सव था, जैसे ही शमीम की मौत की खबर लोगों को मिली, इलाके में मातम का माहौल हो गया। खेत में खून से लथपथ शव देख लोगों के होश उड़ गए।

husband with his brother killed wife brutally in reasi jammu kashmir
हत्यारोपी - फोटो : अमर उजाला

परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। मृतका के परिजनों ने हत्या का आरोप अपने दामाद पर लगाया। पुलिस ने कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया। साथ ही हत्यारोपियों तक पहुंचने और पीड़ितों को न्याय दिलाने के लिए एक टीम का गठन किया गया।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
husband with his brother killed wife brutally in reasi jammu kashmir
जम्मू-कश्मीर पुलिस - फोटो : अमर उजाला

जिसके बाद शब्बीर को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ के दौरान उसने भाई का भी नाम कबूला। आरोपी शब्बीर मुगल रोड से कश्मीर जाने की फिराक में था। 

विज्ञापन
husband with his brother killed wife brutally in reasi jammu kashmir
सांकेतिक तस्वीर

एसएसपी रियासी शैलेंद्र सिंह ने पुलिस टीम के प्रयासों की सराहना की। साथ ही बताया कि मामले को जल्द से जल्द न्यायिक निर्धारण के लिए न्यायालय में पेश किया जाएगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed