फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

वैष्णो देवी के भक्तों को मिलेगी दो विशेष ट्रेनों की सौगात, इन राज्य के पर्यटकों को मिलेगा लाभ

Thu, 18 Mar 2021 10:13 AM IST
करिश्मा चिब न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: करिश्मा चिब Updated Thu, 18 Mar 2021 10:13 AM IST
विज्ञापन
Devotees of Vaishno Devi will get two special trains, tourists of these states will get benefit
train to vaishno devi
श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा आने वाले भक्तों को रेलवे ने बड़ी सौगात दी है। 21 मार्च यानी रविवार से कटड़ा के लिए दो स्पेशल ट्रेन का परिचालन शुरू हो रहा है। इसमें नई दिल्ली और वाराणसी से एक-एक ट्रेन है। वहीं जम्मू से तिरुपति के लिए हमसफर सुपर फास्ट एक्सप्रेस ट्रेन 6 अप्रैल से शुरू होने जा रही है। अंतरराज्यीय बस सेवा बंद होने से बाहरी राज्यों से आने वाले पर्यटकों के लिए ट्रेन एक मात्र उचित विकल्प है। श्री माता वैष्णो देवी के लिए यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए रेलवे ने दो विशेष ट्रेनों का परिचालन करने का फैसला लिया है।
Devotees of Vaishno Devi will get two special trains, tourists of these states will get benefit
vaishno devi

कटड़ा-वाराणसी विशेष ट्रेन
श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा-वाराणसी के बीच विशेष ट्रेन 21 से 30 मार्च तक चलेगी। दोनों और से ट्रेन दो-दो फेरे लगाएगी। 04608 कटड़ा-वाराणसी 21 से 28 तक सप्ताह में एक दिन रविवार को चलेगी। ट्रेन कटड़ा से शाम 6:45 बजे से चलेगी और अगले दिन रात 10:15 बजे वाराणसी पहुंचेगी। वहीं ट्रेन नंबर 04607 वाराणसी से कटड़ा 23 से 30 मार्च तक  सप्ताह में एक दिन वीरवार को चलेगी।

Devotees of Vaishno Devi will get two special trains, tourists of these states will get benefit
vaishno devi yatra - फोटो : अमर उजाला

कटड़ा-नई दिल्ली तक प्रतिदिन चलेगी ट्रेन
02445-02446 नई दिल्ली- श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा 20 से 31 मार्च तक प्रतिदिन चलेगी। ट्रेन दोनों ओर से 11-11 फेरे लगाएगी।  02445 नई दिल्ली- कटड़ा प्रतिदिन 20 से 30 अप्रैल तक चलेगी, जबकि 02466 कटड़ा-नई दिल्ली प्रतिदिन 21 से 31 तक चलेगी। यह ट्रेन पूरी तरह आरक्षित होगी।   

विज्ञापन
विज्ञापन
Devotees of Vaishno Devi will get two special trains, tourists of these states will get benefit
mata vaishno devi katra - फोटो : अमर उजाला

जम्मू-तिरुपति हमसफर एक्सप्रेस छह अप्रैल से
जम्मू-तिरुपति हमसफर एक्सप्रेस ट्रेन छह अप्रैल से शुरू हो रही है। यह ट्रेन प्रतिदिन चलेगी। ट्रेन दोनों और 13 स्टेशनों पर रुकेगी। 02277 तिरुपति-जम्मू छह अप्रैल से सप्ताह में एक दिन मंगलवार को चलेगी।

विज्ञापन
Devotees of Vaishno Devi will get two special trains, tourists of these states will get benefit
vaishno devi - फोटो : Amar Ujala

वहीं 02278 जम्मू तवी- तिरुपति नौ अप्रैल से सप्ताह में एक दिन शुक्रवार को चलेगी। इसके साथ ट्रेन नंबर 02558-02587  जम्मू-गोरखपुर तीन जुलाई तक चलेगी। वहीं ट्रेन नंबर 05097- 05098 भागलपुर-जम्मू तवी एक जुलाई तक चलेगी।

यह भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर : एनआईटी श्रीनगर में अब लागू होगी राजभाषा हिंदी

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed