नेशनल कांफ्रेंस(नेकां) के बड़े नेताओ में शुमार देवेंद्र सिंह राणा और सुरजीत सिंह सलाथिया भाजपा में शामिल हो गए हैं। विधानसभा चुनावों से पहले राणा और सलाथिया के रूप में नेकां को बड़ा झटका लगा है, तो भाजपा के लिए यह किसी संजीवनी से कम नहीं है। नगरोटा हो या विजयपुर विधानसभा सीट, यहां पर भाजपा के लिए जीतना पहले से ज्यादा आसान हो गया है। राणा जम्मू जिले की नगरोटा विधानसभा क्षेत्र से दो बार विधानसभा चुनाव जीत चुके हैं। उनको और भाजपा उम्मीदवार को मिले मतों का अंतर काफी कम था। सांबा के विजयपुर विधानसभा क्षेत्र में सुरजीत सिंह सलाथिया की पकड़ अच्छी है। जोकि भाजपा के लिए फायदेमंद होने वाला है।
सियासी रण: नेशनल कांफ्रेंस का बिखराव भाजपा के लिए वरदान, खेवनहार बनेंगे राणा और सलाथिया? यहां मिलेगा फायदा?
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू कश्मीर में विधानसभा क्षेत्रों के परिसीमन के बाद विधानसभा चुनाव अगले साल लगभग तय हैं। ऐसी स्थिति में जम्मू संभाग खासतौर से हिंदू बहुल जिलों जिसमें जम्मू जिले के अलावा सांबा, कठुआ और उधमपुर शामिल हैं, में नेकां व पीडीपी के नेताओं के समक्ष राजनीतिक अस्तित्व का बड़ा सवाल खड़ा हो गया है।
इसी कारण से पीडीपी के पूर्व महासचिव वेद महाजन, पूर्व राज्य सभा सांसद त्रिलोक सिंह वाजवा व सचिव फलैल सिंह भी बदले सियासी माहौल की वजह से पार्टी छोड़ कांग्रेस में शामिल हो चुके हैं।
नेकां को छोड़ने वालों में अरशद चौधरी प्रांतीय सचिव जम्मू प्रांत, धर्मवीर सिंह जम्वाल जिला प्रधान जम्मू शहरी, सोमनाथ खजूरिया जिला प्रधान ग्रामीण ए, अशोक सिंह मन्हास ब्लाक प्रधान भलवाल व नगर निगम पार्षद, सरदार सुच्चा सिंह पार्षद, रेखा लंगेह ब्लाक प्रधान महिला विंग ब्लाक मथवार शामिल हैं। इसी तरह से जिला समिति नेकां जिला जम्मू शहरी के सदस्यों ने भी इस्तीफे दिए। इसमें सरदार सुच्चा सिंह, संजीव गुप्ता, संजीव हांडा, सरदार अजीत पाल सिंह, दलवीर सिंह, राहुल शर्मा, संजीव दीवान, कुलदीप घई, सरदार जसविंदर सिंह, संजीव महाजन, सरदार गुरिंदर सिंह सभी उपप्रधान व अशोक कुमार संयुक्त सचिव जिला जम्मू शहरी शामिल हैं।
ब्लॉक समिति सदस्यों में सुरेंद्र खन्ना ब्लाक सचिव, राजेंद्र बंद्राल, चैन सिंह जम्वाल, बलराम सिंह अंथल और कुलभूषण सिंह ब्लाक उपप्रधान ब्लाक जम्मू वेस्ट शामिल हैं। धर्म वीर सिंह जम्वाल पूर्व डिप्टी मेयर व जिला प्रधान जम्मू शहरी नेकां, सोमनाथ खजूरिया ग्रामीण ए जिला प्रधान, अरशद अली पार्षद ब्लाक प्रधान नेकां से सदस्यता इस्तीफा देकर देेवेंद्र राणा के समर्थन में जा रहे हैं।