फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Robbery in Chhani Himmat area of Jammu division

जम्मू-कश्मीरः घर में कदम रखते ही युवक के होश उड़ गए, अलमारियां खुली थीं और जेवरात गायब थे

Mon, 16 Dec 2019 04:14 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Mon, 16 Dec 2019 04:14 PM IST
विज्ञापन
Robbery in Chhani Himmat area of Jammu division
जम्मू कश्मीर पुलिस - फोटो : सोशल मीडिया

जम्मू संभाग के छन्नी हिम्मत में चोरों ने एक घर में सेंध लगाकर लाखों रुपये की नकदी और आभूषणों पर हाथ साफ कर दिया। बताया जा रहा है कि घर का मालिक किसी काम से बाहर गया हुआ था। घर के दरवाजे पर ताला लटका हुआ था। कोई भी हलचल न होने के कारण चोरों ने रात के अंधेरे में चोरी को अंजाम दिया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी छानबीन शुरू कर दी है।

विज्ञापन


शिकायतकर्ता सतपाल निवासी छन्नी हिम्मत ने बताया कि वह घर से बाहर गया हुआ था। शनिवार रात को चोरों ने घर में सेंध लगाकर लैपटॉप, नकदी और आभूषण पार कर दिए। घर के पीछे चोरों ने अंदर घुसने के लिए बड़ा छेद भी किया है। इससे वे अंदर आए और घर में चोरी की। जब सुबह वह अपने घर आए तो सामान बिखरा पड़ा था।
विज्ञापन


घर के मुख्य दरवाजे पर ताला लटका हुआ था मगर सारा सामान बिखरा पड़ा था। इस दौरान वे अन्य कमरों में गए। यहां पर अलमारियां खुली थीं। अलमारियों में नकदी और सोने के आभूषण रखे थे। अलमारियों के ताले तोड़कर चोरी को अंजाम दिया गया। सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर वारदात के बारे में पूछताछ की। साथ ही पुलिस ने मामला दर्ज किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

पहले भी यहां हो चुकी हैं चोरियां

इससे पहले कृष्णा नगर में भी एक घर में चोरी हो चुकी है। यहां से भी नकदी पर हाथ साफ किया गया है। इसके बाद त्रिकुटा नगर और पक्का डंगा में चोरों ने चोरियों को अंजाम दिया था। यहां से चोर लाखों रुपये चोरी कर ले गए थे। चोरी की घटनाओं में अंकुश नहीं लग रहा है। हर माह दो से तीन चोरियां हो रही हैं।

एक चोर गिरोह का पुलिस कर चुकी है भंडाफोड़
पुलिस ने पहले कुछ चोर गिरोह का भी भंडाफोड़ किया था। इसमें अलग-अलग गैंग के तीन दर्जन से ज्यादा चोर पकड़े गए हैं। तमाम चोरों ने घरों में चोरियों को अंजाम दिया है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed