जम्मू-कश्मीर के गांदरबल जिले के कंगन क्षेत्र में रविवार को बादल फटने से भारी नुकसान हुआ है। कई वाहन मलबे में फंस गए। श्रीनगर-लेह रोड पर पड़वबल के पास मलबा आने से रोड बंद हो गई। हालांकि, देर शाम को इस रोड से आवाजाही बहाल हो गई। कई घर भी मलबे की चपेट में आ गए। लोगों को घरों से सुरक्षित निकाल लिया गया। गांदरबल के एसडीएम बिलाल मुख्तार ने अमरनाथ यात्रा पर जाने वाले लोगों को सलाह दी है कि मौसम की जानकारी लेने के बाद ही यात्रा की तरफ बढ़ें।
तस्वीरों में तबाही: जम्मू-कश्मीर के गांदरबल में बादल फटा, घरों में घुसा मलबा; कई वाहन फंसे, फसलों को नुकसान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: Vikas Kumar
Updated Sun, 04 Aug 2024 10:42 PM IST
सार
गांदरबल के एडीसी गुलजार अहमद का कहना है कि बादल फटने में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। सड़कों पर काफी मलबा आ गया है, जिसे साफ करने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन