फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मौसम में बदलाव: कश्मीर में बर्फबारी और जम्मू में बारिश से बढ़ी ठंडक, श्रीनगर-लेह हाईवे बंद

Tue, 04 Jan 2022 11:33 AM IST
करिश्मा चिब अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: करिश्मा चिब Updated Tue, 04 Jan 2022 11:33 AM IST
सार



 

विज्ञापन
Change in weather: Snowfall in Kashmir and rain in Jammu increased the coolness, Srinagar-Leh highway closed
जम्मू के नथाटॉप में बर्फबारी - फोटो : रोहित गुप्ता

जम्मू-कश्मीर में मंगलवार को बारिश और बर्फबारी की चेतावनी के बीच पर्वतीय इलाकों में मौसम का मिजाज बिगड़ गया है। कश्मीर में बारिश और बर्फबारी से तापमान में काफी गिरावट आई है। जम्मू संभाग के भी कई हिस्सों में बारिश से ठंडक बढ़ गई है। वहीं मौसम विभाग के अनुसार 5 जनवरी से 8 जनवरी के बीच जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में भारी बारिश और बर्फबारी की संभावनी जताई है। जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिले के पहलगाम  में भी सुबह ताजा बर्फबारी हुई जिसके बाद सफेद चादर देखने को मिल रही है। वहीं नत्थाटॉप, पटनीटॉप सहित अन्य पर्यटक स्थलों पर भी सफेद चादर बिछ गई है। कश्मीर संभाग में गुलमर्ग, पहलगाम, सोनामर्ग, यूसमर्ग समेत ज्यादा ऊंचाई वाले इलाकों में भारी हिमपात की सूचना है। श्रीनगर-लेह हाईवे बंद हो गया है। 

Change in weather: Snowfall in Kashmir and rain in Jammu increased the coolness, Srinagar-Leh highway closed
कश्मीर में बर्फबारी - फोटो : बासित जरगर

मौसम विज्ञान केंद्र, श्रीनगर ने पांच से आठ जनवरी तक प्रदेश के कई इलाकों में भारी बारिश और बर्फबारी की चेतावनी जारी की है। इसे लेकर जम्मू-कश्मीर और लद्दाख प्रशासन ने जिला स्तर पर नियंत्रण कक्ष स्थापित कर हेल्पलाइन नंबर जारी कर दिए हैं। सोमवार रात से पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से मौसम ने करवट ली है।

Change in weather: Snowfall in Kashmir and rain in Jammu increased the coolness, Srinagar-Leh highway closed
कश्मीर में बर्फबारी - फोटो : बासित जरगर

मौसम विज्ञान केंद्र ने चेताया है कि सड़क व हवाई यातायात पर मौसम का असर रहेगा। श्रीनगर-लेह नेशनल हाइवे बंद हो गया है जबकि जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाईवे, लेह-मनाली हाईवे, मुगल रोड और साधना पास पर बर्फबारी से यातायात पर असर पड़ सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Change in weather: Snowfall in Kashmir and rain in Jammu increased the coolness, Srinagar-Leh highway closed
कश्मीर में बर्फबारी - फोटो : बासित जरगर

कई पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फीले तूफान की भी आशंका जताई गई है। इस वजह से बिजली की आपूर्ति प्रभावित हो सकती है। निचले क्षेत्रों में जल भराव की समस्या पैदा हो सकती है और तापमान में गिरावट से ठंड का प्रकोप बढ़ेगा।

विज्ञापन
Change in weather: Snowfall in Kashmir and rain in Jammu increased the coolness, Srinagar-Leh highway closed
कश्मीर में बर्फबारी - फोटो : बासित जरगर
लोगों से अपील-फिसलन वाले इलाकों में न जाएं
बर्फबारी वाले क्षेत्रो में रहने वाले लोगों से अपील की गई है कि वह फिसलन वाले इलाको में न जाएं। वहीं सोमवार को प्रदेश में ज्यादातर हिस्सों में बादल छाए रहे। इससे अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज हुई है। हालांकि न्यूनतम तापमान में सुधार आया। जम्मू में दिन का अधिकतम तापमान 17. 5 और न्यूनतम तापमान 7. 7 डिग्री सेल्सियस रहा। श्रीनगर में दिन का अधिकतम तापमान 6.8 डिग्री और न्यूनतम 3. 0 डिग्री, पहलगाम में दिन का अधिकतम तापमान 3. 3 डिग्री और न्यूनतम तापमान माइनस 3. 0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

यह भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर: हुर्रियत नेताओं ने मेडिकल और इंजीनियरिंग उम्मीदवारों को ठगा, एसआईए की चार्जशीट में खुलासा 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed