{"_id":"5da85e378ebc3e93bb4c7686","slug":"ceasefire-violation-by-pakistan-in-uri-sector-jammu-kashmir-house-damaged","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"पाक की इस हरकत से सीमा से सटे गांव में रहने वाले लोग बोले, काम गया, पढ़ाई छूट गई अब जाएं तो जाएं कहां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पाक की इस हरकत से सीमा से सटे गांव में रहने वाले लोग बोले, काम गया, पढ़ाई छूट गई अब जाएं तो जाएं कहां
Thu, 17 Oct 2019 05:57 PM IST
Pranjal Dixit
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्रीनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्रीनगर
Published by: Pranjal Dixit
Updated Thu, 17 Oct 2019 05:57 PM IST
विज्ञापन
उड़ी सेक्टर में पाकिस्तान का सीजफायर उल्लंघन
- फोटो : ANI
जम्मू-कश्मीर में सीमा से सटे इलाकों में पाकिस्तान द्वारा लगातार की जा रही गोलाबारी से अब स्तानीय लोग काफी हद तक परेशान हो चुके हैं। आलम यह है कि लोग न तो काम कर पा रहे हैं और युवा तो इतने खौफ में है कि वह स्कूल पढ़ने तक नहीं जा पा रहे हैं।
Trending Videos
उड़ी सेक्टर में पाकिस्तान का सीजफायर उल्लंघन
- फोटो : ANI
पाकिस्तान ने गुरुवार को सुबह सात बजे उड़ी सेक्टर में भारी गोलाबारी की। इस गोलाबारी में कई गोले लोगों के घरों में गिरे। एक स्थानीय युवा ने न्यूज एजेंसी एएनआई को दिए अपने एक इंटरव्यू में कहा कि इस गोलाबारी से स्थानीय लोग काफी परेशान हो चुके हैं। सुबह लगभग 7 बजे पाक द्वारा गोलाबारी की गई। हमारे घर क्षतिग्रस्त हो गए। गोलाबारी बंद होनी चाहिए, हमारे पास कुछ भी नहीं है, हम काम नहीं कर सकते, हम पढ़ाई नहीं कर सकते, हम जाएं तो कहां जाएं?
उड़ी सेक्टर में पाकिस्तान का सीजफायर उल्लंघन
- फोटो : ANI
उधर पाकिस्तान ने बुधवार को एक बार फिर हीरानगर सेक्टर में अंतरराष्ट्रीय सीमा (आईबी) पर गोलाबारी की है। समाचार लिखे जाने तक गोलाबारी जारी है, जिसका सेना मुंहतोड़ जवाब दे रहे हैं। फिलहाल अभी तक किसी नुकसान की सूचना नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
उड़ी सेक्टर में पाकिस्तान का सीजफायर उल्लंघन
- फोटो : ANI
जानकारी के अनुसार, पाकिस्तान ने आईबी पर हीरानगर सेक्टर की मनियारी और सतपाल पोस्ट पर रात आठ बजे गोलाबारी शुरू कर दी, जो लगातार जारी है। इससे पहले पाकिस्तान ने मंगलवार रात को भी करीब पौने आठ घंटे भारतीय सैन्य पोस्टों को निशाना बना कर गोलाबारी की थी। पाकिस्तान अपनी नापाक हरकतों से बाज नहीं आ रहा है।
विज्ञापन
उड़ी सेक्टर में पाकिस्तान का सीजफायर उल्लंघन
- फोटो : ANI
पाकिस्तान करीब एक माह से रात को आईबी पर गोलाबारी कर बांध निर्माण कार्य को बाधित करने की कोशिश कर रहा है। मंगलवार रात को करीब 7:25 मिनट पर हीरानगर सेक्टर की मनियारी और सतपाल पोस्ट पर गोलाबारी कर सीजफायर का उल्लंघन किया था। गोलाबारी का क्रम रात करीब तीन बजे तक जारी रहा।