फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कश्मीर के कुपवाड़ा में देवदूत बने सेना के जवान, भारी बर्फबारी के बीच जच्चा-बच्चा को ऐसे पहुंचाया घर

Sat, 23 Jan 2021 04:25 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Sat, 23 Jan 2021 04:25 PM IST
विज्ञापन
Army helps mother and new born to reach home in lolab kupwara jammu kashmir
सेना के जवान बने देवदूत - फोटो : साकिब नबी

भारतीय सेना दुश्मन को धूल चटाने के साथ ही जरूरतमंदों की मदद का हर संभव प्रयास करती है। घाटी में भारतीय सेना के जवानों ने एक परिवार की मदद कर इस परंपरा को जारी रखा है। कश्मीर के कुपवाड़ा में सेना के जवानों ने देवदूत बनकर जच्चा-बच्चा को भारी बर्फबारी उनके घर तक पहुंचाया। जवानों द्वारा की गई मदद से भावुक होकर नवजात के पिता ने उन्हें धन्यवाद दिया। 



आगे की स्लाइड मेंः दुर्गम रास्ते से कुछ इस तरह पहुंचाया घर...


 

Army helps mother and new born to reach home in lolab kupwara jammu kashmir
सेना के जवान बने देवदूत - फोटो : साकिब नबी

भारी बर्फबारी के बीच सेना के पास मदद के लिए फोन आया। फोन करने वाले ने बताया कि उसकी पत्नी और नवजात बर्फ के तूफान में फंस गए हैं। आनन-फानन में घुटने तक बर्फ के बीच सेना के जवानों ने मां और नवजात को लगभग छह किलोमीटर पैदल चल सुरक्षित रूप से लालाब के सुदूर इलाके में उनके घर तक पहुंचाया। 


 
Army helps mother and new born to reach home in lolab kupwara jammu kashmir
सेना के जवान बने देवदूत - फोटो : साकिब नबी

बता दें कि सेना की 28-राष्ट्रीय राइफल्स के पास फारूक खसाना निवासी दारदपुरा लोलाब ने फोन कर मदद मांगी। फारूक ने बताया कि भारी बर्फबारी के कारण सभी सड़कों पर यातायात बाधित है। उसकी पत्नी और नवजात शिशु बर्फ के बर्फ में फंस गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Army helps mother and new born to reach home in lolab kupwara jammu kashmir
सेना के जवान बने देवदूत - फोटो : साकिब नबी

सूचना मिलते ही बटालियन के जवान फारूक की मदद के लिए निकल पड़े। जवानों ने जच्चा-बच्चा को घुटने तक गहरी बर्फ में लगभग छह किलोमीटर तक लादकर सुरक्षित रूप से उनके घर तक पहुंचाया। सेना के जवानों द्वारा की गई मदद से भावुक होकर नवजात के पिता ने पूरे परिवार की तरफ से धन्यवाद दिया। 

यह भी पढ़ेंः पाकिस्तान की 'भूमिगत साजिश', छह महीने में चौथी और अबतक 10वीं नापाक हरकत, देखिए तस्वीरें

यह भी पढ़ेंः रहस्यों से भरी 'जन्नत' में जमीन के अंदर है मंदिर, बेहद खूबसूरत हैं कश्मीर के ये स्थान

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed