{"_id":"66b823a44f923d877e0dcfff","slug":"anantnag-terrorist-attack-injured-civilians-suspected-to-be-in-contact-with-terrorists-2024-08-11","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Anantnag Attack: घायल नागरिकों के आतंकियों के संपर्क में होने का शक... डोडा मुठभेड़ के बाद यहां पहुंचे आतंकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Anantnag Attack: घायल नागरिकों के आतंकियों के संपर्क में होने का शक... डोडा मुठभेड़ के बाद यहां पहुंचे आतंकी
Sun, 11 Aug 2024 08:30 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: शाहरुख खान
Updated Sun, 11 Aug 2024 08:30 AM IST
विज्ञापन
security forces
- फोटो : PTI
दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले के कोकरनाग इलाके के सुदूरवर्ती जंगल क्षेत्र में आतंकियों से शनिवार शाम मुठभेड़ में दो जवान बलिदान हो गए। दो नागरिकों व चार जवानों समेत छह घायल हुए हैं। सुरक्षा बलों ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर रखी है ताकि दहशतगर्द मौके से भाग न निकलें। हालांकि, सेना की ओर से फिलहाल जवानों के घायल होने की बात कही जा रही है।
security forces
- फोटो : PTI
पुलिस ने बताया कि कोकरनाग के अहलान गडोल इलाके में आतंकियों की मौजूदगी की सूचना मिली थी। इसके बाद तुरंत सुरक्षाबलों ने इलाके की घेराबंदी कर बड़े स्तर पर तलाशी अभियान शुरू किया। सुरक्षाबलों को नजदीक आते देख छिपकर बैठे आतंकियों ने उन पर गोलीबारी शुरू कर दी।
सुरक्षाबल (फाइल)
- फोटो : एजेंसी
जवानों ने तुरंत मोर्चा संभालते हुए आतंकियों को मुंहतोड़ जवाब दिया। इससे मुठभेड़ शुरू हो गई। गोलीबारी में छह जवान घायल हो गए। इन्हें तत्काल निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया। इलाज के दौरान इनमें से दो जवानों ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सुरक्षाबल (फाइल)
- फोटो : एजेंसी
सेना के अनुसार फायरिंग के दौरान दो नागरिक भी घायल हुए हैं। इन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह जानने का प्रयास किया जा रहा है कि दोनों नागरिकों के आतंकियों के साथ संबंध तो नहीं रहे हैं। ऑपरेशन में जम्मू-कश्मीर पुलिस के स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (एसओजी), सेना की 19 राष्ट्रीय राइफल्स (आरआर) और सीआरपीएफ के जवानों को लगाया गया है।
विज्ञापन
सुरक्षाबल (फाइल)
- फोटो : एजेंसी
मुठभेड़ शुरू होते ही अतिरिक्त सुरक्षा बलों को मौके पर भेजा गया है। पूरे इलाके में रोशनी कर घेराबंदी की गई है ताकि आतंकियों का सफाया किया जा सके। घना जंगल होने के कारण सुरक्षा बलों की ओर से सतर्कता बरतते हुए कार्रवाई की जा रही है ताकि और अधिक जानी नुकसान न होने पाए।