फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Srinagar Tulip Garden Photo: आज से एशिया के सबसे बड़े ट्यूलिप गार्डन के कर सकेंगे दीदार, देखें मनमोहक तस्वीरें

Wed, 23 Mar 2022 04:38 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर Published by: kumar गुलशन कुमार Updated Wed, 23 Mar 2022 04:38 PM IST
सार

इस बार श्रीनगर ट्यूलिप गार्डन में 68 किस्मों के 15 लाख से अधिक ट्यूलिप बल्ब लगाए। आज इसे लोगों के लिए खोल दिया गया है। इसका प्रमुख सचिव डॉ. अरुण कुमार गुप्ता ने किया।

विज्ञापन
Srinagar Tulip Garden Open for public Today Asia Largest Tulip Garden
Srinagar Tulip Garden - फोटो : बसीत जरगर
श्रीनगर स्थित एशिया के सबसे बड़े ट्यूलिप गार्डन को आज से पर्यटकों के लिए खोल दिया गया है। बुधवार को प्रमुख सचिव डॉ. अरुण कुमार गुप्ता ने इसका उद्घाटन किया। श्रीनगर की प्रसिद्ध डल झील के किनारे जबरवन पहाड़ियों के दामन में स्थित ट्यूलिप गार्डन लगभग 30 हेक्टेयर भूमि वर्ग में फैला हुआ है। तस्वीरों में देखें दिल छू लेने वाले गार्डन के नजारे...
Srinagar Tulip Garden Open for public Today Asia Largest Tulip Garden
पहले दिन श्रीनगर ट्यूलिप गार्डन देखने पहुंचे सैलानी। - फोटो : बासित जरगर
ट्यूलिप गार्डन को 2007 में खोला गया था। फ्लोरीकल्चर विभाग के अधिकारी ने बताया कि इस वर्ष 68 किस्मों के 15 लाख से अधिक ट्यूलिप बल्ब लगाए गए हैं। 
Srinagar Tulip Garden Open for public Today Asia Largest Tulip Garden
Srinagar Tulip Garden - फोटो : बासित जरगर
इस बार उम्मीद जताई जा रही है कि लाखों की संख्या में पर्यटक इन्हें देखने के लिए पहुंचेंगे। पिछले रिकॉर्ड टूटेंगे। इस बार गार्डन में एक ओपन एयर कैफेटेरिया स्थापित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Srinagar Tulip Garden Open for public Today Asia Largest Tulip Garden
ट्यूलिप गार्डन में तस्वीरें खिंचवाते हुए एक कपल। - फोटो : बासित जरगर
पिछले साल ट्यूलिप गार्डन कुछ दिनों के लिए खुला था मगर फिर उसे बंद करना पड़ा था। कोविड प्रतिबंधों के बावजूद 2.25 लाख से अधिक पर्यटक ट्यूलिप गार्डन में आए थे। 
विज्ञापन
Srinagar Tulip Garden Open for public Today Asia Largest Tulip Garden
श्रीनगर ट्यूलिप गार्डन - फोटो : बासित जरगर
अधिकारी के मुताबिक इस साल एक ट्यूलिप उत्सव भी आयोजित किया जा रहा है। इसकी तारीख अभी तय किया जाना बाकी है। उत्सव में पर्यटकों के मनोरंजन के लिए कुछ विशेष सेलिब्रिटी भी आमंत्रित किए जा सकते हैं। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed