फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जम्मू-कश्मीर: फिर एक बार बदलेगा मौसम, 20 और 21 जून को हो सकती है बारिश

Sat, 19 Jun 2021 10:56 PM IST
करिश्मा चिब न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: करिश्मा चिब Updated Sat, 19 Jun 2021 10:56 PM IST
विज्ञापन
Jammu and Kashmir: The weather will change once again, it may rain on June 20 and 21
weather jammu kashmir - फोटो : अमर उजाला

जम्मू-कश्मीर के मौसम में उतार-चढ़ाव जारी है। प्रदेश के कई हिस्सों में शनिवार को हल्के बादल छाए रहे। जम्मू में दिनभर की तपिश के बाद शाम को तेज हवाएं चलीं। मौसम साफ रहने से प्रदेश के अधिकतर इलाकों में तपिश फिर बढ़ी है। मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार 21-22 जून को जम्मू और कश्मीर के कुछ हिस्सों में बारिश के साथ तेज हवाएं चल सकती हैं। रविवार को भी कुछ इलाकों में हल्की बारिश हो सकती है। जम्मू में शनिवार की शुरुआत साफ मौसम के साथ हुई। गर्मी ने सुबह से ही अपना रंग दिखाना शुरू कर दिया था। दोपहर तक सीधी धूप में बाहर निकलना मुश्किल हो रहा था। वीकेंड लाकडाउन के चलते तपिश में बाजारों में सन्नाटा पसरा रहा। शाम को शहर और आसपास के इलाकों में तेज हवाएं चलीं, लेकिन बारिश का इंतजार रहा। मौसम साफ रहने से प्रदेश के अधिकतर इलाकों मे तपिश बढ़ गई है।

Jammu and Kashmir: The weather will change once again, it may rain on June 20 and 21
जम्मू-कश्मीर का मौसम - फोटो : संजय कुमार
जम्मू में दिन का अधिकतम तापमान 37.4 और बीती रात का न्यूनतम तापमान 27.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
 
Jammu and Kashmir: The weather will change once again, it may rain on June 20 and 21
जम्मू-कश्मीर में मौसम - फोटो : संजय कुमार
संभाग के बनिहाल में दिन का तापमान 29.4, बटोत में 29.0, कटड़ा में 33.4, भद्रवाह में 28.5, लेह में 20.0 और कारगिल में 21.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Jammu and Kashmir: The weather will change once again, it may rain on June 20 and 21
धूप में छाते से खुद को बचाती हुई युवतियां - फोटो : अमर उजाला
राजधानी श्रीनगर में दिन का तापमान 29.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
Jammu and Kashmir: The weather will change once again, it may rain on June 20 and 21
weather jammu kashmir - फोटो : बासित जरगर

जम्मू का तापमान
अधिकतम   37.4
न्यूनतम      27.5
सूर्योदय      05.25
सूर्यास्त       07.42
मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार रविवार को जम्मू और कश्मीर के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश हो सकती है।

यह भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर: पटनीटॉप में रखना होगा इन बातों का ध्यान, नहीं मानने पर हो सकती है कार्रवाई

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed