फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जम्मू-कश्मीर: प्रदेश में मानसून के फिर सक्रिय होने की उम्मीद, घाटी में तपिश और जम्मू में बढ़ी उमस

Thu, 26 Aug 2021 07:35 PM IST
करिश्मा चिब न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: करिश्मा चिब Updated Thu, 26 Aug 2021 07:35 PM IST
विज्ञापन
Jammu and Kashmir: Monsoon expected to be active again in the state, heat in the valley and increased humidity in Jammu
जम्मू-कश्मीर मानसून - फोटो : अमर उजाला

जम्मू-कश्मीर में मानसून के आखिरी पड़ाव में फिर सक्रिय होने की उम्मीद है। मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार 27 से 30 अगस्त तक जम्मू और कश्मीर के कुछ हिस्सों में बारिश हो सकती है। इससे तापमान में सुधार आएगा। कश्मीर में मौजूदा तपिश बढ़ी है। कई जिलों में दिन का तापमान सामान्य से 3 से 5 डिग्री ऊपर रहकर 33 डिग्री तक चला गया है। जम्मू संभाग में भी मौसम साफ रहने से गर्मी के साथ उमस परेशान कर रही है। जम्मू में वीरवार की शुरुआत हल्के बादलों के साथ हुई। एक समय लग रहा था कि मौसम में बदलाव आएगा, लेकिन शाम तक इसका इंतजार ही रहा। दिन चढ़ने के साथ गर्मी ने भी तेवर दिखाए। दोपहर को शरीर में सुइयां चुबो देनी वाली गर्मी से हर कोई बेहाल रहा। इलेक्ट्रानिक उपकरणों से हटते ही पसीने छूट रहे हैं। इन सारी परिस्थितियों के बीच उमस आग में घी डालने का काम कर रही है। इंसानों के साथ जीवजंतु भी परेशान हैं। जम्मू में दिन का तापमान सामान्य से थोड़ा चढ़कर 34.1 और बीती रात का न्यूनतम तापमान 27.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। लेकिन दिन में आर्द्रता (उमस) का प्रतिशत 73 रहने से गर्मी से कोई राहत नहीं मिल पाई।

Jammu and Kashmir: Monsoon expected to be active again in the state, heat in the valley and increased humidity in Jammu
जम्मू-कश्मीर में मौसम - फोटो : संजय कुमार

संभाग के बनिहाल में दिन का तापमान 31.4, बटोत में 27.8, कटड़ा में 31.4 और भद्रवाह में 32.4 डिग्री सेल्सियस रहा।

Jammu and Kashmir: Monsoon expected to be active again in the state, heat in the valley and increased humidity in Jammu
जम्मू-कश्मीर में मौसम - फोटो : बासित जरगर

राजधानी श्रीनगर में तपिश में बढ़ोतरी हुई है। यहां लगातार मौसम साफ रहने से वीरवार को दिन का तापमान सामान्य से 3.4 डिग्री चढ़कर 32.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Jammu and Kashmir: Monsoon expected to be active again in the state, heat in the valley and increased humidity in Jammu
जम्मू-कश्मीर में मौसम - फोटो : अमर उजाला

पहलगाम में दिन का तापमान 28.4 और गुलमर्ग में 22.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। लेह में दिन का तापमान 29.0, जबकि कारगिल में दिन का तापमान 33.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

विज्ञापन
Jammu and Kashmir: Monsoon expected to be active again in the state, heat in the valley and increased humidity in Jammu
मौसम - फोटो : अमर उजाला
जम्मू का तापमान
अधिकतम 34.1
न्यूनतम  27.5
सूर्योदय    06.04
सूर्यास्त     07.03
मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार शुक्रवार को जम्मू और कश्मीर के कुछ हिस्सों में बारिश हो सकती है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed