{"_id":"60c8b2231700a36aaf078524","slug":"jammu-and-kashmir-after-vaishno-devi-venkateshwara-temple-will-become-the-center-of-religious-tourism-in-jammu-development-will-also-happen-at-these-religious-places-of-jammu","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर: वैष्णो देवी के बाद जम्मू में वेंकटेश्वर मंदिर बनेगा धार्मिक पर्यटन का केंद्र, जम्मू के इन धार्मिक स्थलों पर भी होगा विकास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर: वैष्णो देवी के बाद जम्मू में वेंकटेश्वर मंदिर बनेगा धार्मिक पर्यटन का केंद्र, जम्मू के इन धार्मिक स्थलों पर भी होगा विकास
Tue, 15 Jun 2021 07:28 PM IST
करिश्मा चिब
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: करिश्मा चिब
Updated Tue, 15 Jun 2021 07:28 PM IST
विज्ञापन
वैष्णो माता और भगवान वेंकटेश्वर
- फोटो : सोशल मीडिया
जम्मू-कश्मीर प्रकृति पर्यटन के साथ अब धार्मिक पर्यटन का भी केंद्र बनता जा रहा है। कश्मीर संभाग में अमरनाथ यात्रा तो जम्मू में वैष्णो देवी के बाद अब तिरुपति बालाजी का वेंकटेश्वर मंदिर बनने से प्रदेश धार्मिक पर्यटन का नया केंद्र बन जाएगा। इससे न सिर्फ पर्यटन बढ़ेगा बल्कि स्थानीय लोगों को रोजगार के अवसर भी मिलेंगे। मंदिरों के शहर जम्मू में रघुनाथ, रणवीरेश्वर और बावे वाली माता मंदिर जैसे प्रसिद्ध धार्मिक स्थल के बाद अब शहर के सिद्दड़ा के मजीन गांव में तिरुपति बालाजी का मंदिर बनने जा रहा है। मंदिर निर्माण के लिए भूमि पूजन हो गया है। मंदिर का निर्माण 18 महीने में 33.22 करोड़ की लागत से दो चरणों में पूरा होगा। मंदिर के निर्माण से सिद्दड़ा के मजीन गांव का भी कायाकल्प होगा और क्षेत्र धार्मिक पर्यटन के रूप में विकसित होगा। मंदिर के निर्माण से मजीन गांव में रहने वाले लोगों को रोजगार भी मिलेगा।
परमंडल मंदिर जम्मू-कश्मीर
- फोटो : सोशल मीडिया
पुरमंडल-उत्तर वाहिनी को धार्मिक पर्यटन स्थल बनाने की कवायद ठंडे बस्ते में
प्रसाद योजना के तहत पुरमंडल-उत्तर वाहिनी धार्मिक पर्यटन सर्किट के विकास के लिए परियोजना पर काम किया जाना था जो फिल्हाल ठंडे बस्ते में है।
प्रसाद योजना के तहत पुरमंडल-उत्तर वाहिनी धार्मिक पर्यटन सर्किट के विकास के लिए परियोजना पर काम किया जाना था जो फिल्हाल ठंडे बस्ते में है।
LG Manoj Sinha
- फोटो : @manojsinha_
उपराज्यपाल ने पुरमंडल में विकासात्मक परियोजना शुरू करने के निर्देश दिए थे, लेकिन जमीनी स्तर पर अभी कोई काम नहीं हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
तिरुपति बालाजी जम्मू-कश्मीर
- फोटो : नीखिल मेहता
मंदिर परिसर के लिए पक्का रास्ता/ट्रैक का निर्माण, व्यू प्वाइंट का निर्माण, स्नान घाटों का विस्तार, फोकस लाइट की स्थापना, सोलर लाइट आदि का काम किए जाने के साथ क्षेत्र के स्थानीय लोगों को साथ लेकर धर्मशाला जैसी पर्यटक सुविधाओं और सेवाओं को विकसित किया जाना था।
विज्ञापन
वैष्णो देवी , जम्मू-कश्मीर
- फोटो : अमर उजाला
धर्मार्थ ट्रस्ट के अध्यक्ष अजय गंडोत्रा ने कहा कि पुरमंडल-उत्तर वाहिनी में अभी तक कोई विकासात्मक कार्य शुरू नहीं हुआ है।
यह भी पढ़ें- बाजारों में उमड़ी भीड़: कोरोना की तीसरी लहर को दिया जा रहा न्यौता, इन तस्वीरों से जानिए बाजारों का हाल
यह भी पढ़ें- बाजारों में उमड़ी भीड़: कोरोना की तीसरी लहर को दिया जा रहा न्यौता, इन तस्वीरों से जानिए बाजारों का हाल