फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कश्मीर घूमने पहुंचे बांग्लादेश क्रिकेट टीम के कप्तान मशरफे बिन मुर्तजा

Tue, 12 Apr 2016 02:37 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू Updated Tue, 12 Apr 2016 02:37 PM IST
विज्ञापन
bangladesh cricket team captain Musharafe Mortaza in Kashmir
बांग्लादेश क्रिकेट टीम के कप्तान मशरफे बिन मुर्तजा - फोटो : Social Media

कश्मीर घूमने आए बांग्लादेश क्रिकेट टीम के कप्तान मशरफे बिन मुर्तजा ने सोमवार को कहा कि टी-20 वर्ल्ड कप मुकाबले में भारत से हार के बाद हमारी पूरी टीम बुरी तरह से आहत थी। किसी ने भी रात को खाना नहीं खाया और ऐसे ही सो गए। कश्मीर घुमने पहुंचे मुर्तजा ने अपने प्रशंसकों से भी मुलाकात कर उन्हें कुछ टिप्स दी।

bangladesh cricket team captain Musharafe Mortaza in Kashmir
mashrafe bin mortaza - फोटो : Social Media

मुर्तजा ने यहां अपने प्रशंसकों के साथ बातचीत में कहा कि भारत से एक रन से हार के बारे में उन्होंने कभी भी नहीं सोचा था। न्यूनतम लक्ष्य भारत द्वारा रखा गया था, ये कोई मुश्किल लक्ष्य भी नहीं था लेकिन उसके बावजूद भी हम हार गए। इसके बाद पूरी टीम इस हार से हताश और दुखी थी। 

bangladesh cricket team captain Musharafe Mortaza in Kashmir
mashrafe bin mortaza - फोटो : Social Media

मशरफे मुर्तजा के कश्मीर दौरे के बारे में किसी को भी जानकारी नहीं थी। लेकिन यह तब पता चला जब रविवार को वह सोनमर्ग घूमने गए थे और अपने परिजनों के साथ वापस श्रीनगर लौटते समय उन्होंने गांदरबल जिले के कुल्लन गांव के पास कुछ युवाओं को क्रिकेट खेलते देखा और वह वहां रुके। 

विज्ञापन
विज्ञापन
bangladesh cricket team captain Musharafe Mortaza in Kashmir
- फोटो : twitter

 जिसके बाद उनके कश्मीर में होने की बात समय आई। वहीं कुछ देर वहां रुकने पर उन्होंने वहां क्रिकेट खेल रहे स्थानीय खिलाड़ियों के साथ मैदान पर अपने हाथ भी आजमाए और उन्हें क्रिकेट के बारे में कुछ टिप्स भी दी। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed