एक ऐसी हीरोइन जो वेलेंटाइन डे पर जन्मी थी, जिन्हें उनकी खूबसूरती के लिए पहचाना जाता था। इसके साथ ही उनकी मुहब्बत के किस्से भी चर्चा में रहे थे। ऐसी हीरोइन जिसे उसकी खूबसूरती के लिए पहचान जाता था। इसके साथ ही उनकी मोहब्बत के किस्से भी चर्चा में रहे थे। अपने जमाने की दिग्गज अभिनेत्रियों में से एक इस अदाकारा का नाम उस जमाने के सुपर स्टार से भी जुड़ा था। अब इस प्रख्यात अदाकारा के नाम से फिल्म अकादमी बनेगी।
1933 में हुआ था जन्म
2 of 5
मधुबाला
- फोटो : अमर उजाला
हम बात कर रहे हैं मधुबाला की। अपनी सादगी, सहजता, भोलेपान, मासूमियत और अल्हड खूबसूरती के लिए उनको पहचाना जाता था। उनका जन्म 14 फरवरी 1933 को हुआ था।
मधुबाला के नाम से बनेगी फिल्म अकादमी
3 of 5
मधुबाला
- फोटो : अमर उजाला
मधुबाला को लेकर जोधपुर में एक कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। रामभजोस संस्था और अरविंद मालवीय की ओर से जोधपुर के निजी होटल में आयोजित होने वाले मधु बाला जन्मोत्सव स्मृति संध्या को लेकर आज अभिनेत्री मधु बाला की बहन मधु भूषण जोधपुर पहुंची। मधु भूषण ने कहा कि वह जल्द ही मधु बाला के नाम से ट्रस्ट बनाने जा रही हैं। इसके बाद जोधपुर में जल्द ही एक फिल्म अकादमी की स्थापना करेंगी।
जोधपुर में एक अस्पताल भी बनाना चाहते हैं
4 of 5
मधुबाला की बहन
- फोटो : अमर उजाला
मधु भूषण ने कहा कि बीमारी के कारण उनकी मौत हुई है। ऐसे मरीजों को कोई परेशानी नहीं हो इसके लिए वह जोधपुर में एक अस्पताल भी बनाना चाहते हैं। इस पर उन्होंने काम शुरू किया है। हालांकि उन्होंने साफ किया है कि किसी सेलेब्रिाटी के नाम से अस्पताल बनाने के लिए बहुत कुछ देखना पडता है। इसमें भी कुछ समय जरूर लग सकता है।
जो लोग दुनिया में नहीं उनके बारे में नहीं बोलें
5 of 5
दिलीप कुमार मधुबाला
- फोटो : फाइल फोटो
दिलीप कुमार और किशोर कुमार के साथ उनकी मोहब्बत और बेवफाई के सवाल पर कहा कि जो लोग इस दुनिया में नहीं है। उनके बारे में वह कुछ भी नहीं बोलना चाहती है। साथ ही अभिनेत्री मधु बाला और दिलीप कुमार के मोहब्बत पर टीवी सीरियल के सवाल पर कहा कि ऐसा एक बार हुआ, लेकिन उन्होंने उस टाइटल पर आपत्ति करते हुए पहले उसकी स्क्रप्ट दिखाने की बात कही।