{"_id":"5a0e63e14f1c1b6d548bd7c1","slug":"tourist-cant-visit-the-chittor-fort-today-due-to-protest","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"पद्मावती: ऐतिहासिक चित्तौड़ दुर्ग आज बंद, इन्होंने की किलेबंदी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पद्मावती: ऐतिहासिक चित्तौड़ दुर्ग आज बंद, इन्होंने की किलेबंदी
Fri, 17 Nov 2017 10:34 AM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Fri, 17 Nov 2017 10:34 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
चित्तौड़ दुर्ग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
यूनेस्को वर्ल्ड हेरिटेज साइट और कभी मेवाड़ क्षेत्र की राजधानी रहा ऐतिहासिक चित्तौड़ दुर्ग आज पर्यटकों के लिए बंद रहेगा। भारत के सबसे बड़े किलों में शामिल चित्तौड़ दुर्ग के पाडनपोल में बीते कई दिनों फिल्म पद्मावती के विरोध में सर्व समाज की ओर धरना दिया रहा है। जौहर स्मृति संस्थान के अध्यक्ष उम्मेद सिंह के अनुसार आज विरोध स्वरुप पर्यटकों को किले में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। जबकि किले में रहने वाले लोगों की आवाजाही पर कोई असर नहीं होगा।
इसलिए उठाया गया यह कदम
2 of 5
फाइल फोटो।
गौरतलब है संस्थान की ओर से चेतावनी दी गई थी कि यदि 16 नवंबर तक फिल्म पर बैन नहीं लगा तो 17 नवंबर को किले में पर्यटकों को नहीं जाने दिया जाएगा। इसी क्रम में आज यह कदम उठाया गया है। दुर्ग की सुरक्षा के लिए प्रशासन ने विशेष इंतजाम किए है। जानकारी के अनुसार इससे पूर्व दुर्ग केवल तीन बार पर्यटकों के लिए बंद रहा है। जिसमें दो बार दुर्ग कर्फ्यू व सांप्रदायिक तनाव के चलते अघोषित रूप से बंद था।
जारी है विरोध प्रदर्शन
3 of 5
पद्मावती
- फोटो : amar ujala
प्रदर्शन कर रहे लोगों पर भी विशेष नजर रखी जा रही है। चित्तौड़ दुर्ग से ही महरानी पद्मावती का इतिहास जुड़ा है। वहीं संजय लीला भंसाली की विवादित फिल्म पद्मावती को बैन करने के लिए देश भर में राजपूत समाज के साथ अन्य समाजों के प्रदर्शन भी जारी है। वहीं राजस्थान व अन्य प्रदेशों में फिल्म को लेकर हो रहे विरोध प्रदर्शन के चलते सुरक्षा बढ़ाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
शाही ट्रेन के पर्यटकों के लिए मायूसी
4 of 5
फाइल फोटो।
राजस्थान के प्रमुख पर्यटक स्थलों में सम्मलित चित्तौड़ दुर्ग शाही ट्रेन पैलेस आॅन व्हील्स का प्रमुख पड़ाव होता है। रेलवे के अनुसार आज ट्रेन दोपहर 3.30 बजे चित्तौड़ आनी है। लेकिन इसके पर्यटकों को दुर्ग दिखाने के लिए नहीं ले जाया जाएग। उन्हें शहर के अन्य पर्यटन स्थलों पर ले जाया जाएगा। बंद के चलते भारतीय पुरात्तव सर्वेक्षण विभाग और पर्यटन विभाग के सुरक्षा गार्ड भी फोर्ट के अलग-अलग हिस्सों में तैनात किए गए हैं।
विज्ञापन
अभी निगाहें सेंसर बोर्ड की ओर
5 of 5
प्रसून जोशी
पद्मावती फिल्म को बैन करने की मांग कर रहें सामाजिक संगठन व राजनेताओं की निगाहें अब सेंसर बोर्ड पर टिकी हुई हैं। जानकारी के अनुसार सेंसर बोर्ड को फिल्म भेजी जा चुकी है और जल्द ही इस पर कोई निर्णय आ सकता है। गौरतलब है कि फिल्म बैन को लेकर सुप्रीम कोर्ट में आयी एक याचिका की सुनवाई पर कोर्ट ने कहा था कि जब तक फिल्म को सेंसर बोर्ड का सर्टिफिकेट नहीं मिल जाता। तब तक किसी भी प्रकार का निर्णय नहीं हो सकता।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।