{"_id":"5a4610cf4f1c1b0e788b58a4","slug":"new-year-celebration-starts-today-for-three-days-in-mount-abu","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"स्वैग से होगा न्यू ईयर का स्वागत, इस हिल स्टेशन पर तीन दिन चलेगा जश्न","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वैग से होगा न्यू ईयर का स्वागत, इस हिल स्टेशन पर तीन दिन चलेगा जश्न
Fri, 29 Dec 2017 03:31 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Fri, 29 Dec 2017 03:31 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
माउंट आबू
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
मरुभूमि के अकेले हिल स्टेशन पर नए साल के स्वागत में जो जश्न होगा, उसके गवाह दुनिया के कई देशों से आए लोग होंगे। आज से न केवल पर्यटकों की भीड़ बढ़ेगी, उन्हें रिझाने के लिए भी खास आयोजन होगा। दरअसल, राजस्थान पर्यटन विभाग की ओर से आज से वार्षिक 'विन्टर फेस्ट-2017' शुरू हुआ है। तीन दिवसीय इस फेस्ट के दौरान पूरा आबू शहर रंगबिरंगी संस्कृति, लोक कला, पारम्परिक खेल गतिविधियों के साथ साथ पर्यटकों एवं अतिथियों के लिए जीवन्त हो उठेगा। स्थानीय लोगों द्वारा गर्मजोशी से आतिथ्य सत्कार इस महोत्सव में चार चांद लगा देगा।
देखने को मिलेंगे लोक कला के कई नजारे
2 of 5
कालबेलिया नृत्य
- फोटो : अमर उजाला
महोत्सव की शुरुआत आज सुबह एक विशाल शोभायात्रा से हुई, इसमें विभिन्न सांस्कृतिक एवं लोक कला जैसे घूमर, गेर, कच्ची घोड़ी, कालबेलिया नृत्य शामिल रहे। यही नहीं, अगले दो दिन भी कई मनोरम नजारे देखने को मिलेंगे।
खेलों में भी दिखेगा दम
3 of 5
नक्की झील
- फोटो : अमर उजाला
इसी के साथ स्थानीय लोगों और पर्यटकों के बीच फुटबॉल मैच, रस्साकशी एवं म्यूजिकल चेयर जैसे मनोरंजक खेल गतिविधियां दोपहर में पोलो ग्राउण्ड पर आयोजित की जाएंगी। इसके साथ ही शाम को मनोरम बनाने के लिए यूरोपियन बैण्ड अपनी प्रस्तुति देगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
होंगी कई अनोखी प्रतियोगिताएं
4 of 5
लोकनृत्य की प्रस्तुति
- फोटो : अमर उजाला
फेस्ट के दूसरे दिन नक्की झील में बोट रेस कल होगी। इसके अलावा काइट शो, रंगोली प्रतियोगिता, मटका रेस, डॉग शो, साफा बांधो प्रतियोगिता, राजस्थानी पोशाक प्रतियोगिता दोपहर में पोलोग्राउण्ड पर आयोजित किए जाएंगी।।
विज्ञापन
रॉक बैंड की होगी प्रस्तुति
5 of 5
शोभायात्रा में प्रस्तुति
- फोटो : अमर उजाला
महोत्सव के तीसरे दिन यानी 31 दिसम्बर को पोलो ग्राउण्ड से नक्की झील तक एक मैराथन होगी। इसके अलावा हॉर्स शो और कबड्डी का मैच दोपहर में होंगे। शाम को मुम्बई के लोकप्रिय रॉक बैंड 'ऑल इवेंट्स मुम्बई' की प्रस्तुति के बाद रंग बिरंगी आतिश बाजी भी होगी।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।